IAS Tina Dabi से मिलती-जुलती है छोटी बहन IAS Ria Dabi की लव स्टोरी, LBSNAA ट्रेनिंग में दे बैठीं दिल
IAS Rai Dabi Marriage: आईएएस रिया डाबी ने आईपीएस मनीष कुमार से अप्रैल 2023 में गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान ही हो गई थी।
IAS Rai Dabi Love Story: भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी व राजस्थान के जैसलमेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर राजस्थान कैडर में आईएएस बनी। रिया डाबी ने अब गुपचुप तरीके से आईपीएस मनीष कुमार से शादी भी कर ली।
रिया डाबी और मनीष कुमार ने कोर्ट मैरिज की है। दोनों की लव मैरिज बताई जा रही है। रिया डाबी की प्रेम कहानी भी बड़ी बहन टीना डाबी से काफी मिलती जुलती है। दोनों बहनों की प्रेम कहानी की शुरुआत उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में स्थित मसूरी से हुई।

रिया डाबी व मनीष कुमार ने एक साथ पास की यूपीएससी
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2020 पास करने ट्रेनिंग के लिए रिया डाबी व मनीष कुमार LBSNAA पहुंचे थे। रिया डाबी को यूपीएससी में 15वीं और मनीष कुमार को 581वीं रैंक मिली थी। यहां दोनों में दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। दोनों ही एससी समुदाय से आते हैं। दिल्ली के ही रहने वाले हैं। ट्रेनिंग के दौरान की इनकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं।

टीना डाबी को अतहर आमिर खान से हुआ था प्यार
इसी तरह से रिया डाबी की बड़ी बहन टीना डाबी ने यूपीएससी 2015 टॉप किया था। सेकंड टॉपर जम्मू कश्मीर के अतहर आमिर खान रहे। टीना और अतहर के बीच भी LBSNAA ट्रेनिंग में प्यार हुआ। इन दोनों को राजस्थान कैडर अलॉट हुआ था। हालांकि रिया डाबी को राजस्थान कैडर मिला, मगर मनीष कुमार महाराष्ट्र कैडर में आईपीएस बने।

आईएएस बनने के तीन साल बाद कोर्ट मैरिज
टीना डाबी व अतहर आमिर खान ने आईएएस बनने के 3 साल बाद 2018 में कोर्ट मैरिज की। हालांकि बाद में हिंदू-मुस्लिम रीति रिवाज से भी दोनों ने शादी की। शानदार रिसेप्शन भी हुआ। इधर, रिया डाबी ने भी बहन की तरह आईएएस बनने के लिए तीन साल बाद अपने ही बैच के अफसर से कोर्ट मैरिज की है। हालांकि रिया डाबी ने जीवनसाथी आईपीएस चुना है।
आईएएस-आईपीएस की शुरुआती ट्रेनिंग एक साथ
दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले सभी अभ्यर्थियों को 3 माह के फाउंडेशन कोर्स के लिए मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) में भेजा जाता है। फिर आईएएस अधिकारी आगे के प्रशिक्षण के लिए यहीं पर रुक जाते हैं और शेष को उनकी संबंधित प्रशिक्षण अकादमी जैसे आईपीएस को हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में भेज दिया जाता है।

रिया डाबी से शादी के ग्राउंड पर हुआ मनीष कुमार का तबादला
रिया डाबी व मनीष कुमार ने यूं तो अप्रैल 2023 में ही कोर्ट में मैरिज कर ली। दोनों की शादी की जानकारी अब उस वक्त सामने आई जब 16 जून 2023 को आईपीएस मनीष कुमार को महाराष्ट्र कैडर से राजस्थान कैडर में ट्रांसफर का गृह मंत्रालय का ऑर्डर आया। आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि राजस्थान कैडर आईएएस रिया डाबी से शादी करने के ग्राउंड पर आईपीएस मनीष कुमार का तबादला महाराष्ट्र कैडर से राजस्थान कैडर में किया जाता है।
दोनों बहनों का महाराष्ट्र से कनेक्शन
टीना डाबी और रिया डाबी की जिंदगी में महाराष्ट्र का कनेक्शन ये है कि टीना डाबी के पति प्रदीप गवांडे महाराष्ट्र के रहने वाले हैं जबकि रिया डाबी के पति आईपीएस मनीष कुमार महाराष्ट्र कैडर में उस्मानाबाद में पोस्टेड थे। टीना डाबी ने अतहर आमिर खान से तलाक लेकर प्रदीप गवांडे से अप्रैल 2022 में दूसरी शादी की थी। रिया डाबी वर्तमान में राजस्थान के अलवर में अंडर ट्रेनी असिस्टेंट कलेक्टर हैं।












Click it and Unblock the Notifications