Tina Dabi: 'नवो बाड़मेर' बनाने सड़कों पर उतरीं कलेक्टर टीना डाबी, वायरल Video देख लोग बोले-'IAS हो तो ऐसा हो'
Tina Dabi Navo Barmer Campaign: 'नवो बाड़मेर' बनाने के लिए इन दिनों आईएएस टीना डाबी सड़कों पर उतर रही हैं। खुद खड़ी रहकर शहर को साफ करवा रही है। जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों को भी काम पर लगा रखा है। कलेक्टर टीना डाबी का यह अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। वायरल वीडियो व तस्वीरें देखकर हर कोई यही कहता नजर आ रहा कि 'आईएएस हो तो ऐसा हो'
दरअसल, भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ लीक से हटकर काम के चलते भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब टीना डाबी ने बाड़मेर जिला कलेक्टर बनते ही यहां के लोगों का दिल जीत लिया। वो काम कर दिखाया, जो पिछले कई कलेक्टर नहीं कर सके।

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने 5 सितंबर को बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों के तबादले किए और टीना डाबी को बाड़मेर जिले की कमान सौंपी। बतौर जिला कलेक्टर टीना डाबी की जैसलमेर के बाद बाड़मेर में दूसरी पोस्टिंग है। टीना डाबी के पति प्रदीप के गवांडे को पड़ोसी जिले सिरोही का कलेक्टर लगाया गया है।
Recommended Video

बाड़मेर जिला कलेक्टर पद पर ज्वाइन करते ही आईएएस टीना डाबी ने अभिनव पहल करते हुए बाड़मेर जिले के समग्र विकास एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'नवो बाड़मेर' अभियान शुरू कर दिया, जिससे तहत शहर को चमकाया जा रहा है।
नवो बाड़मेर अभियान के बाद एक्शन मोड में आई जिला कलेक्टर टीना डाबी सफाईकर्मियों के साथ खुद फिल्ड में उतरीं और माइक हाथ में लेकर दिशा-निर्देश देती रहीं। इसके वीडियो व तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। नतीजा यह रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टीना डाबी टॉप ट्रेंड में भी शामिल हो गईं।

जिला कलक्टर टीना डाबी ने बाड़मेर शहर में करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर महिलाओं, बच्चों और लोगों से कचरा सड़क पर ना फेंककर कूड़ा गाड़ी में डालने की अपील की। सैकड़ों स्कूली बच्चों के साथ इलाके के लोग हाथों में झाड़ू लिए सफाई करते नजर आए।

नवो बाड़मेर अभियान के तहत जिला कलेक्टर टीना डाबी की देखरेख में शहर में 12 घण्टे लगातार सफाई की गई। बाड़मेर जिला कलेक्टर की अगुवाई में अधिकारियों ने संभाला कचरा निस्तारण का जिम्मा और सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक शहर में कई जगहों पर साफ-सफाई की।












Click it and Unblock the Notifications