पत्नी की मौत की खबर सुन पति ने भी छोड़ दी दुनिया, दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में हर किसी को झकझोर देने वाली खबर आने आई है। पत्नी की मौत का सदमा एक व्यक्ति सह नहीं आया और उसने भी दुनिया छोड़ दी। दोनों का इस कदर अलविदा कहना पूरे भरतपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार भरतपुर जिले के डीग कस्बे में सोमवार रात को 40 वर्षीय विवाहिता सुमन देवी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पति जगदीश सिंह जब उसको देखने के लिए अस्पताल गया तो वह इतना बड़ा सदमा बर्दास्त नहीं कर पाया। फिर उसने जहर खा लिया। अस्पतल परिसर में वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जहां डॉक्टरों ने उसको भी मृत घोषित कर दिया।
पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जब एक साथ एक ही घर से दोनों की अर्थी निकली तो आसपास के लोगों की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। पति-पत्नी का एक ही चिता पर मंगलवार को अंतिम संस्कार हुआ। जहां मासूम बेटे जयवीर ने माता-पिता को मुखाग्नि दी। डीग थाना प्रभारी गणपत सिंह ने बताया कि दोनों पति-पत्नी ने किन कारणवश जहर खाकर अपनी जान दी है। इस बात का पुलिस पता लगा रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। पति पत्नी के जहर खाने की वास्तविक वजह क्या रही।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications