शादी के 15 दिन बाद खुला पति का राज, हाथ लगी पहली पत्नी की तस्वीर

बाड़मेर, 1 जनवरी। राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक महिला ने पति के खिलाफ धोखे से शादी रचाने का मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति पहले से शादीशुदा था, मगर उसने शादी व एक बच्चे की बात ​छुपाकर उससे भी विवाह किया और अब उसे दहेज के लिए तंग किया जा रहा है।

barmer

पूरा मामला बाड़मेर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार महिला को पति द्वारा धोखा दिए जाने का खुलासा तब हुआ जब उसकी पहली पत्नी की तस्वीर हाथ लगी। दरअसल, कल्याणपुर पुलिस थाना में गंगा निवासी डोली राजगुरो, कल्याणपुर ने मामला दर्ज करवाया है कि 21 जुलाई 2021 को मेरी शादी पाली के रोहट निवासी जवानाराम के साथ हुई थी।

शादी के 15-20 दिन बाद ही जवानाराम की पहली पत्नी ने फोन करके जवानाराम की दूसरी शादी के बारे में बताया। जवानाराम के साथ दूसरी शादी को लेकर चर्चा की तो उसने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।

पीड़िता के मुताबिक उसके पति ने छलपूर्वक उसके साथ दूसरी शादी की है। इतना ही नही उन्हें स्त्रीधन के रूप में दिए गहने भी छीनकर ले लिए है। वहीं, उसके साथ बेहरमी से मारपीट कर घर से निकाल दिया है। अब घर मे रखने के लिए और अधिक दहेज की मांग कर प्रताड़ित कर रहा है।

कल्याणपुर थानाधिकारी कैलाशदान के मुताबिक पीड़िता गंगा ने पाली के रोहट निवासी उसके पति जवानाराम, हनुमान राम,सोहनराम एव घेवरराम के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+