जयपुर: पत्नी ने चार्जिंग पर नहीं लगाया फोन तो पति ने किया ये हश्र

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर आरोपी पति को घटना के 24 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया।

Husband killed his wife in Jaipur

जानकारी के अनुसार, घटना सालासर थाना क्षेत्र के डूंगरास अगूणा गांव की है। पुलिस की मानें तो बुधावर को रिछपाल ने अपनी पत्नी सुरजा की कुल्हाडी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद रिछपाल मौका-ए-वारदास से फरार हो गया था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और मृतका के भाई दुर्गाप्रसाद को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरजा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने दुर्गाप्रसाद की तहरीर पर मृतका सुरजा के पति को गिरफ्तार कर लिया।

फोन चार्जिंग पर नहीं लगाय तो उतार दिया मौत के घाट
पुलिस पूछताछ में रिछपाल ने बताया कि उसकी पत्नी सुरजा ने उसके कहने के बाद भी फोन चार्जिंग पर नहीं लगाया। इस बात से उसे गुस्सा आ गया। रिछपाल ने घर में रखी कुल्हाडी से अपनी पत्नी पर लगातार कई वार कर उसे मौक के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद रिछपाल ने सुरजा का शव छुपाने के इरादे से खेत डाल दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+