VIDEO : 100 साल की उम्र पाकर बेटा-बेटियों के कंधों पर विदा हुईं अंची देवी, शवयात्रा में जमकर नाचे परिजन
सीकर, 16 फरवरी। किसी परिजन के दुनिया से अलविदा कहने पर उसके अपनों को रोते-बिखलते देखा होगा। अधिकांश शवयात्रा में हर चेहरा मायूस नजर आता है, मगर यहां गाजा-बाजा था। डांस और लोगों के चेहरे पर खुशी थी।

दरअसल, यह राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के गांव गुहाला की अंची देवी की शवयात्रा था। अंची देवी ने सौ साल की उम्र पाई और अब उनके निधन पर परिवार ने शोक मनाने की बजाय उन्हें खुशी खुशी विदा किया।
अंची देवी की शवयात्रा गाजे-बाजे से निकाली गई, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मोक्षधाम तक पहुंची। बेटे-पोतों के अलावा बेटियों ने भी उनकी अर्थी को कंधा दिया। अंची देवी की अंतिम विदाई के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
ग्रामीण बताते हैं कि अंची देवी को सौ साल की उम्र और परिवार की चार पीढ़ियां देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। परिवार में उनकी मौत का एक तरफ गम था तो दूसरी तरफ शतायु होने की खुशी भी।












Click it and Unblock the Notifications