Road Accident News: राजस्थान में रफ्तार का कहर, ट्रॉले ने वैन को मारी टक्कर, 9 की मौत

Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ में भीषण सड़क हादसा हो गया। विवाह सम्मेलन से लौट रहे वैन सवार 10 लोगों को तेज रफ्तार ट्रोले ने टक्कर मार दी जिससे 9 लोगों की मौत हो गई और एक गम्भीर घायल जिंदगी से जंग लड़ रहा है।

वैन में बागरी समाज के 10 युवक सवार थे, जिनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई और छह ने अस्पताल में दम तोड़ा, एक शख्‍स की हालत गंभीर बताई जा रही है।

horrific-accident-in-jhalawar-rajasthan-trolley-hits-van-9-killed-one-injured

राजस्थान के झालावाड़ ज़िले में एक बड़ा भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक बेकाबू तेज रफ्तार ट्रोले ने वैन को टक्कर मार दी। वैन में 10 लोग सवार थे, जो एक शादी समारोह से लौट रहे थे, इनमें से 9 लोगों की मौत हो गई।

यह सड़क हादसा अकलेरा के समीप पंचोला गांव में हुआ, बताया जा रहा है कि वैन में बागरी समाज के 10 युवक सवार थे, जिनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई और छह ने अस्पताल में दम तोड़ा, एक शख्‍स की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वैन में सवार लोग मध्य प्रदेश के खिलचीपुर से शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे, दुर्घटना के बाद ट्रोले का ड्राइवर मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में हिरासत में ले लिया गया।

बताया जा रहा है कि ट्रोले की रफ्तार बहुत ज्‍यादा थी, जिसकी वजह से ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रोले के ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी है, ट्रोला हरियाणा नंबर का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि शवों को अकलेरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है, जहां पोस्‍टमार्टम होगा। इधर, अकलेरा पुलिस मौके पर मौजूद है। घटना के बारे में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद मृतकों की पहचान हो पाएगी।

बागरी समाज के गोपाल ने बताया कि एमपी में जीरापुर में आयोजित शादी सम्मेलन में सभी लोग एक ओमनी में सवार होकर शामिल होने गए थे वहां से करीब रात को 12:00 बजे रवाना होकर अपने घर आ रहे थे इसी बीच अकलेरा पहुंचने वाले थे कि पचोला नेशनल हाईवे 52 पर एक कंटेनर से मोड पर टक्कर हो गई।

इस टक्कर में वाहनों के परखच्चे उड़ गए करीब 200 मीटर तक गाड़ी की घिसटती गई। इसकी सूचना मिलते ही घाटोली अकलेरा और अन्यथलों की पुलिस मौके पर पहुंची सभी लोगों के शव लेकर अकलेरा अस्पताल आई यहां मोर्चरी में रखवाए हैं ।

इस ओमनी वैन को ड्राइवर दीपक कुमार बागड़ी निवासी अकलेरा चल रहा था जो हादसे के दौरान फंसने से उसको ओमनी से बाहर मुश्किल से निकल गया । इस हादसे में मृत लोगों की उम्र करीब 20 से 27 के आसपास बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही झालावाड़ एसपी रिचा तोमर और स्थानीय प्रशासन अस्पताल पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+