राजस्थान का हिल स्टेशन माउंट आबू बना 'शिमला', पांच दिन से पारा जमाव बिंदू के नीचे

सिरोही। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी का असर राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है। राजस्थान का कोना-कोना कड़ाके की ठंड की चपेट में है। प्रदेश का सबसे फेमस हिल स्टेशन माउंट आबू इन दिनों 'शिमला' बना हुआ है। सर्दी खुले में बर्फ जमने लगी और सर्द हवाएं नश्तर सी चुभने लगी हैं।

माउंट आबू का पारा माइनस दो डिग्री

माउंट आबू का पारा माइनस दो डिग्री

हिल स्टेशन माउंट आबू मे तेज सर्दी का असर लगातारी जारी है। पिछले 5 दिन से माउंट आबू का पारा जमाव बिन्दू से नीचे बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान माउंट आबू का न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 सुबह बर्फ जमी नजर आने लगी

सुबह बर्फ जमी नजर आने लगी

सोमवार को सुबह यहां खुले मैदानों, घास, कार की छतों व कांचों, सोलर प्लेटों आदि स्थानों पर बर्फ की हल्की परत जमी दिखाई दी। वहीं, दिनभर जगह-जगह लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।

 पर्यटक उठा रहे सर्दी का आनंद

पर्यटक उठा रहे सर्दी का आनंद

माउंट आबू में दिनों देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हुए हैं, जो सर्दी का भी आनंद उठा रहे हैं। पर्यटकों के अलावा कड़ाके की सर्दी का असर यहां के आम जनजीवन पर भी देखा जा रहा है। स्थानीय लोग व पर्यटक सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+