मंडावा उप चुनाव 2019 : BJP प्रत्याशी को सिंघाड़ा, जिले को झुनझुना बोल गईं हेमा मालिनी

झुंझुनूं। राजस्थान ​विधानसभा उप चुनाव 2019 में मतदान के चंद दिन शेष रह गए हैं। झुंझुनूं जिले मंडावा और नागौर जिले की खींवसर सीट के लिए उप चुनाव हो रहे हैं। दोनों ही सीटों पर पार्टियों ने जीत के लिए एडी चोटी तक का जोर लगा रखा है। उप चुनाव 2019 में 21 अक्टूबर मतदान और 24 को मतगणना होगी। इन दिनों ने दोनों ही जगहों पर स्टार प्रचारकों के चुनावी दौरे हो रहे हैं।

hema malini in mandawa Jhunjhunu

इसी कड़ी में मथुरा से भाजपा सांसद अभिनेत्री हेमामालिनी चुनाव प्रचार करने मंडावा पहुंची तो उनकी जुबान फिसल गई। वे भाजपा प्रत्याशी को सिंघाड़ा और जिले को झुनझुना बोल गईं। सांसद हेमामालिनी क्षेत्र का नाम सही बोल पाईं और प्रत्याशी के नाम में भी गड़गड़ी कर दी।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में झुंझुनूं जिले को जहां झुनझुना बोला तो वहीं मंडावा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुशीला सिगड़ा को सिंघाड़ा बोला। इससे पहले उन्होंने मंडावा में रोड शो किया। इसके बाद अलसीसर पहुंचीं। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंडावा को वे पहले से जानती हैं। उनकी बेटी ईशा की पहली फिल्म की शूटिंग यहीं हुई थी। मंडावा में भापजा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के बाद हेमा मालिनी हरियाणा के लिए रवाना हो गईं।

इधर, दांव पर लगी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की साख
राजस्थान उपचुनाव के चलते कांग्रेस की सरकार की लोकप्रियता का टेेस्ट तो माना जा ही रहा है लेकिन भाजपा के हाल ही में नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की भी एक तरह की परीक्षा है। उनकी नियुक्ति की बाद यह पहला चुनाव है और ऐसे में पूनिया यह उप चुनाव जीतकर राजनीतिक पकड़ का संदेश देना चाहेंगे। अब यह तय है कि खींवसर विधानसभा सीट के उपचुनाव का तो क्रेडिट या डेबिट दोनों ही हनुमान बेनीवाल ले जाएंगे और यही कारण है कि सतीश पूनिया मंडावा विधानसभा सीट का उपचुनाव जीतने के लिए गांव-गांव हो चले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+