'हेलिकॉप्टर को लैंडिंग की इजाजत नहीं', सीएम अशोक गहलोत के दावे को MHA ने किया खारिज
सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि जी20 के कारण उदयपुर से सीकर तक के लिए उनके हेलिकॉप्टर को उड़ान की इजाजत नहीं दी गई।
MHA rejects CM Ashok Gehlot's claim: 'हेलिकॉप्टर को लैंडिंग की इजाजत नहीं' मिलने के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) और राजस्थान मुख्यमंत्री आमने-सामने हैं। MHA ने सीएम गहलोत के 'लैंडिंग की इजाजत नहीं' मिलने के दावे को खारिज किया है।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह कहना सच नहीं है। जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली में मुख्यमंत्रियों के मूवमेंट पर रोक नहीं है। दिल्ली में जी-20 समिट चल रहा है। इसे लेकर 8-11 सितंबर तक एक उच्च तकनीकी सुरक्षा हवाई कवर तैनात किया गया है। हालांकि राज्यपालों और राज्य के मुख्यमंत्रियों को उनके विमानों के साथ आवाजाही की अनुमति है। उनके विमान की लैंडिंग को लेकर किसी तरह की रोक नहीं है।

वहीं, एक दिन पहले राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने दावा किया था कि सीकर दौरे के लिए उदयपुर से हेलिकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं मिली। इस पर गृह मंत्रालय ने कहा कि गहलोत का कोई अनुरोध अस्वीकार नहीं हुआ। राजस्थान के सीएम की तरफ से सीकर समेत उड़ान अनुमति के लिए चार अनुरोध प्राप्त हुए थे और सभी को MHA की तरफ से अनुमोदित किया गया है।
सीएम राजस्थान के किसी भी अनुरोध को अस्वीकार नहीं किया गया है। जबकि वाणिज्यिक विमानों की सभी निर्धारित उड़ानों और राज्यपालों और राज्य के मुख्यमंत्रियों को अपने राज्य के विमानों पर आवाजाही की अनुमति है। निजी चार्टर्ड उड़ानों को एमएचए से अनुमति लेना जरूरी होगा। उधर, दावा खारिज करने का सीएम गहलोत ने भी जवाब दिया है। पूरी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
बता दें कि एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भी एक बयान दिया था। उन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में भाग लेने में असमर्थता जताई थी। बोले कि दिल्ली और उसके आसपास हवाई प्रतिबंधों के कारण उनके विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई है। MHA ने बघेल के दावे को भी खारिज किया है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications