SIKAR : 18 लाख की लग्‍जरी कार में बैठे छात्रों ने 45 रुपए के लिए युवक के सीने में मारी गोली

ये युवक हरियाणा के रोहतक से खाटूश्‍यामजी के दर्शन करने के लिए सीकर आए थे। रास्‍ते में श्रीमाधोपुर टोल पर वारदात को अंजाम दे गए।

राजस्‍थान के सीकर जिले में श्‍याम भक्‍तों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात को महज 45 रुपए के लिए अंजाम दिया गया है जबकि खुद आरोपी 18 लाख रुपए की लग्‍जरी कार में सवार थे।

firing sikar

सीकर जिले की श्रीमाधोपुर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी अम‍न, स्‍नेहा, सुमित, सोनीपत निवासी रवि और हिसार के सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ लिया है।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये लोग 18 लाख की लग्‍जरी कार में सवार होकर हरियाणा से खाटूश्‍याम के दर्शन करने आए थे। वापसी में रास्‍ते में दो जगह झगड़ा किया। पहले तो खाटू से निकलते ही कुछ लोगों के साथ मारपीट की।

इसके बाद श्रीमाधोपुर इलाके में टोल नाके पर टोल टैक्‍स के 45 रुपए को लेकर बहस करने लगे। श्रीमाधोपुर टोल पर तैनात कर्मचारी ललित ने 45 रुपए की पर्ची काटी तो वे उससे उलझ गए और कहासुनी करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने उसके सीने में गोली मार दी और टोल का डंडा तोड़कर भाग गए।

सूचना पाकर पुलिस ने पीछा करके आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्‍होंने पुलिस को बताया कि वे कॉलेज में प्रथम व द्वितीय वर्ष के स्‍टूडेंट हैं। खाटूश्‍यामजी दर्शन करने आए थे। पुलिस उनके परिजनों को सूचना दी।

उधर, गोली लगने के बाद टोल कर्मी ललित को अस्‍पताल लेकर जाना पड़ा। ललित की हालत स्थित बनी हुई है। डॉक्‍टरों ने उसके सीने से गोली निकालने का प्रयास किया। घटना श्रीमाधोपुर टोल पर मंगलवार देर रात करीब तीन बजे की है। सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+