हनुमानगढ़ में ट्रैक्टर नहर में पलटा, एक ही गांव की 3 महिलाओं की मौत, बीकानेर में कार-ट्रक की भिड़ंत, 2 की मौत

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रावतसर की ढाणी लेघान में बुधवार सुबह एक ट्रैक्टर नहर में पलट गया, जिसमें एक ही गांव की तीन महिलाओं की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। मृतकों दो महिलाएं एक ही परिवार की थी। पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से शवों को नहर से बाहर निकलवाकर सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।

hanumangarhs three women Died after Tractor overturned in canal

जानकारी अनुसार बुधवार सुबह करीब 11 बजे हादसा रावतसर के पल्लू गांव से 20 किलोमीटर दूूर ढाणी लेघान के पास हुआ। गांव के पांच लोग ट्रैक्टर में सवार होकर खेत में काम करने जा रहे थे। ढाणी लेघान में ट्रैक्टर अचानक बेकाबू हो गया। सड़क किनारे नहर में जाकर पलट गया। इससे सभी लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत करके उनको नहर से बाहर निकाला। तब तक द्रोपदी, मेसर और मंजू की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तीनों के शव रावतसर के राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। घायल चालक और एक बच्ची उपचाराधीन हैं।

बीकानेर के देशनोक में हादसा
उधर, बीकानेर जिले के देशनोक से भी हादसे की भी खबर आई है। यहां के नापासर फांटे के पास कार व ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में दो जनों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त नोखा निवासी राजेन्द्र विश्नोई व विशाल के रूप में हुई है। हरनाथपूरा बांदीकुई निवासी राजकुमार व मिथिलेश उर्फ गुड्डू घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+