हनुमानगढ़ एक्सीडेंट : बेकाबू रोडवेज बस पलटी मारते हुए कार पर जा गिरी, चार लोगों की मौत

हनुमानगढ़, 16 अगस्त। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव परलीका में रविवार शाम को रोडवेज बस-कार एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा ओवरटेक की वजह से हुआ है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई। इनके हरियाणा के फतेहाबाद इलाके की होने की आशंका है।

Hanumangarh Accident

जानकारी के अनुसार हादसा गोगामेड़ी पुलिस थाना इलाके के गांव परलीका बस स्टैंड से दो सौ मीटर पहले हुआ है। रविवार शाम करीब साढ़े बजे हनुमानगढ़ डिपो की राजस्थान रोडवेज बस भादरा की ओर से आ रही थी। बस के आग एक ऊंट गाड़ी व हरियाणा नंबर की कार चल रही थी।

रोडवेज बस ने अचानक ऊंट गाड़ी की ओवरटेक किया और फिर बस बेकाबू होते हुए पलट गई। बस पलटते ही आगे चल रही कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में पांच लोग और बस में 35 यात्री थे।

एक्सीडेंट इतना भंयकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार व बस सड़क किनारे एक दीवार को तोड़ते हुए उसमें जा घुसे। एक्सीडेंट के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। पांच लोग कार में फंसे हुए थे। उन्हें जेसीबी की मदद से कार व बस को अलग करके बाहर निकाला जा सका।

कार में सवार सभी पांचों लोगों को नोहर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया। एक घायल का उपचार किया जा रहा है। घायल की जेब में मिले आधार कार्ड पर हरियाणा के फतेहाबाद इलाके के गांव भोड़ी का पता लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+