हनुमान बेनीवाल ने छोटे भाई पर लगाया दांव, खींवसर सीट से नारायण लाल बेनीवाल होंगे RLP प्रत्याशी
जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले की खींवसर विधानसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी के प्रत्याशी को लेकर जारी संशय शुक्रवार को खत्म हो गया। खींवसर से नारायण लाल बेनीवाल आरएलपी से प्रत्याशी होंगे। यह घोषणा आरएलपी के प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को की। अब 30 सितंबर को नारायण लाल बेनीवाल अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

वर्तमान में नारायण लाल बेनीवाल खींवसर क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष है। आपको बता दें कि नागौर जिले की खींवसर विधानसभा क्षेत्र और झुंझूनूं जिले की मंडावा विधानसभा क्षेत्र में 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। इससे पहले इन दोनों सीटों पर विधानसभा प्रत्याशी का चुनाव जीतकर आए विधायक अब भाजपा से सांसद बन गए है। इसलिए यह सीट खाली हो गई थी। पिछले दिनों चुनाव आयोग ने 21 अक्टूबर को राजस्थान में इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा की थी। सांसद हनुमान बेनीवाल ने नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉफ्रेंस में खींवसर सीट से नारायण लाल के आरएलपी का प्रत्याशी होने की घोषणा की।
हनुमान बेनीवाल ने कहा क्योंकि कांग्रेस को हराना है। इसलिए छोटे भाई को उम्मीदवार बनाया। हालांकि मैं हमेशा परिवारवाद की राजनीति से दूर रहता हूं। जनता की मांग पर यह निर्णय लिया। खींवसर की जनता और पार्टी के कार्यकर्ता चाहते थे कि पार्टी का प्रत्याशी परिवार से हो।
पत्नी को नहीं लाना राजनीति में
मैं पत्नी को राजनीति में नहीं लाना चाहता था। बच्चे भी छोटे है। छोटा भाई नारायण शुरु से राजनीति में साथ है। वही पार्टी का काम संभालता है। ऐसे में खींवसर से नारायण के नाम पर मोहर लगाई है। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जैसे जोधपुर में वैभव को हराया वैसे ही खींवसर में कांग्रेस के प्रत्याशी को हराएंगे। बीजेपी और आरएलपी कांग्रेस के कुशासन से लड़ रही है। उन्होंने साथ देने के लिए बीजेपी नेताओं का भी धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications