एक मंडप में दिव्यांग युवक ने 3 दुल्हनों से रचाई शादी, 12 साल से रह रहा था लिव इन रिलेशन में

उदयपुर। आज के आधुनिक समाज में लिव इन रिलेशनशिप को बेहद की निम्म निगाहों से देखा जाता है। लेकिन राजस्थान में एक ऐसा आदिवासी समुदाय है जहां पर सैंकड़ों सालों से लिव इन रिलेशनशिप की प्रथा चली आ रही है। राजस्थान के उदयपुर जिले के झाड़ोल में एक मंडप में एक दिव्यांग दुल्हे से तीन दुल्हनों से शादी रचाई। इस पूरे मामले में सबसे खास बात यह है कि युवक 12, 8 और 1 साल से इन तीनों महिलाओं के साथ रहा लिव इन रिलेशन में रह रहा था। लड़के का नाम नक्कालाल कसौटिया है जो कि 32 वर्ष साल का है।

12 साल से रह रहा था लिव-इन में

12 साल से रह रहा था लिव-इन में

नक्कालाल को बचपन में ही पोलियो हो गया था। नक्कालाल कसौटिया इनमें से पहली महिला के साथ 12 साल से तो दूसरी के साथ आठ साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। वहीं तीसरी दुल्हन उसकी साली है, जिसके साथ वह एक वर्ष से लिव इन में था। सके जीवन में आई पहली महिला अलसीगढ़ निवासी कंतुबाई उससे 13 साल बड़ी है। नक्कालाल बिना शादी पिछले 12 साल से उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है।

फिर साली हो गया प्यार

फिर साली हो गया प्यार

8 वर्ष पहले नक्कालाल को फोफटी गांव की पुनकी से प्यार हो गया । वह उसे भी अपने साथ घर ले आया । पुनकी भी नक्कालाल की तरह दिव्यांग है। इसके बाद कंतुबाई व पुनकी दोनों ही नक्कालाल के साथ रह रही हैं। कंतुबाई और पुनकी दोनों से ही संतान नहीं होने पर एक साल नक्कालाल अपने से पांच साल छोटी साली 27 वर्षीय रेखा को भी साथ ले आया। नक्कालाल तीनों महिलाओं के साथ एक ही घर में रह रहा था।

एक ही मंडप में तीनों के साथ शादी

एक ही मंडप में तीनों के साथ शादी

रेखा के गर्भवती होने पर नक्कालाल ने फैसला किया वह अब शादी करेगा। बुधवार को नक्कालाल ने अपनी तीनों लिव इन पार्टनर के साथ नाते-रिश्तेदारों की मौजूदगी में एक ही मंडप के नीचे शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+