Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुर्जर आंदोलन का तीसरा दिन : रेल पटरियों पर डटे गुर्जर DJ पर डांस करके बिता रहे दिन, देखें वायरल VIDEO

भरतपुर। राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर आंदोलन कर रहे हैं। भरतपुर जिले की बयाना तहसील के पीलूपुरा गांव में गुर्जर रेल पटरियों पर कब्जा जमाए बैठे हैं। इससे दिल्ली-मुंबई ट्रेक पर ट्रेनों का संचालन बंद हो गया है। कुछ दिन पहले तक जहां इस रेलमार्ग पर ट्रेन की सीटी की आवाज सुनाई देती थी। अब वहां डीजे की धमाल सुनाई पड़ रही थी। यहीं नहीं बल्कि गुर्जर समाज के युवक डीजे की धुन पर जमकर डांस कर रहे हैं।

Gurjar movement Third day : Gurjar dance video viral on railway tracks

गुर्जर आंदोलन का केंद्र बिंदू पीलूपुरा में आज आंदोलनकारियों से वार्ता करने के लिए पिछले दिनों जयपुर गए 41 सदस्यीय दल के सदस्य हरज्ञान पहुंचे और आंदोलनकारियों से काफी देर तक वार्ता की। बयाना के नगला गरगरा गांव में कल हुई 80 गांव के पंच-पटेलों की बैठक में भी हरज्ञान शामिल हैं।

आंदोलनकारियों से वार्ता करने के बाद कमेटी के सदस्य हरज्ञान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गुर्जर समाज में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। कुछ बिंदुओं पर सहमति नहीं बनने की वजह से आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने आरक्षण संघर्ष समिति के मुखिया कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला व अन्य नेताओं के साथ वार्ता की उम्मीद जताई है।

कमेटी के सदस्य हरज्ञान ने सरकार के मंत्री रघु शर्मा व अशोक चांदना की जमकर तारीफ की है। इस दौरान गुर्जर नेता भूरा भगत ने कहा कि जब तक गुर्जरों की सभी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन इसी तरह चलता रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+