जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में गुलजार ने बांधा समां,देखिए क्या बोल गए ?
Jaipur Literature Festival 2024: जयपुर में लिटरेचर फेस्टिवल 2024 मेंं आज पहले सेशन में महान गीतकार गुलजार ने समां बांध दिया। आज सुबह 11 बजे पहले सेशन में अपनी आवाज में गीत, गजल सुनाए।
17वें लिटरेचर फेस्टिवल के पहले सेशन में BAAL-O-PAR: THE BEATING HEART OF POETRY में बॉलीवुड के महान गीतकार गुलजार फेमस नज्म और गजले सुनाई।

गुलजार को सुनने के लिए पिंकसिटी सहित दुनियाभर के कई फैंस पहुंचे। गुलजार के साथ जानी-मानी उर्दू की कलमकार रक्षंदा जलील ने बातचीत की
साहित्य प्रेमियों पर गीतकार गुलजार की शब्दों का जादू चला। सात समंदर पार से भी जयपुर खींच लाई ललक
पांच दिनों तक जुटेंगे दुनियाभर के लेखक
जयपुर में पांच दिनों तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लेखक और पुस्तक प्रेमियों का जुटाने होने वाला है। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में करीब 550 वक्ता भाग लेंगे। जिन्हे सुनने और देखने लिए सात समुंदर पार से फेंस आ रहे है।
आज भी गीतकार गुलजार ने जैसे ही मंच से सम्बोधन शुरू किया तो तालियों की गड़गड़ाहट से पांडाल गूंज उठा। गुलजार ने अपने ख़ास सेशन 'बाल-ओ-पार: कविता का धड़कता दिल' में गुलजार ने कलम, स्याही का जिक्र छेड़ा तो उनके धड़कते दिल से अल्फाजों की बौछारें शुरू हो गईं।
Rajasthan news: @JaipurLitFest में गुलजार ने बांधा समां pic.twitter.com/rtElPFKtlW
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 1, 2024
इस सेशन में उर्दू की जानी-मानी कलमकार रक्षंदा जलील और वरिष्ठ साहित्यकार पवन के.वर्मा ने गुलजार के साथ यादगार बातचीत की। गुलजार ने जैसे ही शब्दों का पिटारा खोला तो उन्हें सुनने के लिए फ्रंट लॉन में कतार लग गई।












Click it and Unblock the Notifications