राजस्थान: चुनाव से पहले ट्रेन में पकड़ी गई लाखों की हवाला राशि, GRP देख बदल गए यात्री के हाव-भाव
अजमेर। राजस्थान में जीआरपी थाना पुलिस ने अजमेर में राजधानी एक्सप्रेस के यात्री के कब्जे से 5 लाख रुपए की नगदी जप्त की है। पकड़ा गया यात्री हिमाचल प्रदेश निवासी और वर्तमान में माउण्ट आबू का रहने वाला है। रेलयात्री से आयकर विभाग भी पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस पकड़ी गई रकम को हवाला की बता रही है।

यात्री के हाव-भाव ही बदल गए
अजमेर जीआरपी थानाधिकारी राम अवतार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जीआरपी थाने की टीम रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। राजधानी एक्सप्रेस के आगमन पर टीम ने यात्रियों की तलाशी लेना शुरू किया तो एक यात्री के हाव भाव ही बदल गए। इससे उन्हें अंदेशा हुआ। यात्री के बैग की जब तलाशी ली गई तो उसमें 5 लाख रुपए की नगदी मिली। नगदी के संबंध में पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस की टीम हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी और वर्तमान में माउण्ट आबू में रहने वाले तेन्जिन को हिरासत में लेकर थाने ले आई। यहां नगदी को 102 सीआरपीसी में जप्त किया गया और आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी गई। आयकर विभाग आरोपी से पूछताछ कर रहा है।
यह भी पढ़ें: राम अभी वनवास में हैं, अयोध्या में इस धर्मसभा से साधु-संतों को भरोसा हो जाएगा कि वे जरूर आएंगे: कटियार












Click it and Unblock the Notifications