Ground Report: राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा में क्या है इंतजाम, छात्रों ने भी क्यों उठाए सवाल ?
Ground Report News: देश की राजधानी दिल्ली में बिते दिनों हुए बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरी में हादसे के बाद हर कोई छात्र गुस्से में है। हर परिजन आक्रोशित है। लेकिन क्या राजस्थान मेंं दिल्ली के हादसे के बाद किसी ने सबक लिया है।
इसी सवाल के जवाब को टटोलने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम राजस्थान के कोचिंग सिटी कोटा पहुंची जहां कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वालों छात्रों से बातचीत की।
दिल्ली में हुए हादसे के बाद छात्रों में गुस्सा नजर आ रहा है। छात्रों ने सरकारी सिस्टम को कोसते हुए सरकार से ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं कोटा शहर में संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों को लेकर किसी छात्र ने संतुष्ठी जाहिर की तो कई छात्रों ने नाराजगी भी जाहिर की।

इस दौरान छात्रों ने वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए कहा कि दिल्ली जैसा हादसा कहीं पर नहीं होना चाहिए। कोटा में हालांकि बड़े कोचिंग संस्थानों को लेकर छात्रों ने कहा कि यहां इंतजाम ठीक है। बेसमेंट में क्लासेज वाली कोई बात भी नहीं है।
लेकिन कुछ छात्रों ने यहां तक कहा कि यहां छात्रों को क्लासेज में मवेशियों की तरह भरा जाता है। वहां ठीक से बैठने की जगह नहीं होती है। कई बार जब ज्यादा छात्र साथ बैठते है तो दम घुटने जैसी समस्याएं हो जाती है।
एक कोचिंग संस्थान के छात्र ने तो यहां तक कहा कि दिल्ली का हादसा बेहद दर्दनाक था, ऐसे हादसों के बाद ही सरकार जागती है लेकिन अगर समय पर सरकार एक्शन ले तो ऐसे हादसे ना हो। वहीं कोटा शहर में कोचिंग संस्थानों के इंतजामों को लेकर कहां कि बड़े संस्थान तो व्यवस्थाएं ठीक रखते है।
बड़े संस्थानों में ऐसी दिक्कत नहीं होती है कि उनकी क्लासेज बेसमेंट में चलाई जा रही हो यहां हमने तो नहीं देखा कि कोई बेसमेंट में क्लासेज चल रही है। लेकिन कुछ छोटे संस्थान लाइब्रेरी आदि बेसमेंट में चला रहे है उन पर समय पर कार्रवाई होनी चाहिए












Click it and Unblock the Notifications