7 फेरों से पहले दूल्हा हुआ फरार, दुल्हन करती रही इंतजार, नींद का बहाना करके दिया धोखा
झुंझुनूं, 2 दिसम्बर। बैंड बाजा और बारात तो सुना, मगर यहां बैंड बाजा और धोखा हो गया। धोखा दूल्हे ने दिया है। सात फेरों से पहले अचानक लापता होकर। दुल्हन व वधु पक्ष के लोग दूल्हे का इंतजार करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मामला राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ इलाके में मैदाराम की ढाणी तन कासनी का है।

रविकुमार की शादी गांव धिंगड़िया निवासी युवती से बुधवार को होनी थी
हुआ यूं कि मैदाराम की ढाणी तन कासनी निवासी रविकुमार की शादी गांव धिंगड़िया निवासी युवती से बुधवार को होनी थी। शादी की तैयारियां धूमधाम से चल रही थी। इस बीच पता चला कि दूल्हा बारात रवाना होने से पहले ही लापता हो गया।

मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकला
दरअसल, रविकुमार सुबह नींद नहीं आने की बात बोलकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकला था। उसके मामा ने उसे टोका भी और कहा कि आज तो मेरी शादी है। रातभर जगना होगा। इसलिए थोड़ी सोकर आराम कर ले। इसके बावजूद वह नहीं रुका।

धोखाधड़ी का मामला दर्ज
इधर, कविता के परिजनों ने पुलिस थाने में दूल्हे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि कविता फाइनल में पढ़ रही है। वह बचपन से ही अपने बुआ के बेटे धिंगड़िया निवासी कृष्ण स्वामी के पास रह रही है।

टीका लग्न की रस्में 29 नवंबर को हुई
उसके टीका लग्न की रस्में 29 नवंबर को हुई थी। बुधवार को बारात लेकर पहुंचने से पहले ही दूल्हा गायब हो गया। बता दें कि दूल्हे के लापता होने की वजह का पता नहीं चला है। उसके पिता का पांच साल पहले निधन हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications