Who is Gori Nagori: राजस्थान में चुनाव लड़ने वालीं डांसर गोरी नागौरी के पास कितनी संपत्ति है?
Gori nagori in Rajasthan Assembly Elections 2023: बिग बॉस फेम गोरी नागौरी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। नागौर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। जानिए गोरी नागौरी की जीवनी।
Gori nagori Biography in Hindi: बिग बॉस फेम, गोरी नागौरी, राजस्थान की शकीरा, हरियणा की दूसरी सपना चौधरी और मेड़ता की तस्लीमा बानो। ये सारे नाम राजस्थान की राजनीति में एंट्री पाने वाली फेसम डांसर Gori nagori के हैं। गोरी नागौर ने आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन की है।
गोरी नागौरी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाग्य आजमाने की घोषणा पूर्व में ही चुकी है। अब 15 अक्टूबर को आप की सदस्यता लेने के बाद राजस्थान की नागौर सीट से उनका चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

गोरी नागौरी का जीवन परिचय
- बता दें कि गोरी नागौरी का जन्म 11 जून 1990 को राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता शहर में हुआ।
- गोरी नागौरी को राजस्थान व हरियाणा गानों पर डांस में महारत हासिल है। दोनों राज्यों में गोरी नागौरी का डांस काफी पसंद किया जाता है।
- "गोरी नाचे नागौरी नाचे" गाने पर डांस करके रातों-रात फेमस हुई गोरी नागौरी बिग बॉस-16 में भी नजर आ चुकी हैं।
- गोरी नागौरी ने शुरुआती शिक्षा नागौर से पूरी की।

- स्कूली शिक्षा घोटिया हायर सेकेंडरी स्कूल नागौर में पढ़ी। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर से बीए किया।
- सालभर पहले गोरी नागौरी के पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद नागौरी ने डांस से दूरी बना ली थी। हालांकि कुछ दिन बाद वापस डांस की दुनिया में लौट आई।
- 8 मई 2021 को गोरी नागौरी का डांस सॉन्ग "घाघरो" रिलीज हुआ था, जिसने 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
- गोरी नागौरी का रियल नाम तस्लीमा बानो है। डांस में फेमस होने पर इसे राजस्थान की शकीरा के नाम से भी पहचान मिल चुकी है।
- वेबसाइट tring.co.in के अनुसार गोरी नागौरी की कुल संपत्ति 1-2 करोड़ रुपए है जबकि अन्य वेबासाइट hardumharyananews.com गोरी नागौरी के पास कुल 45 लाख रुपए की संपत्ति का दावा करती है।
गोरी नागौरी के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने पर आप के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि बिग बॉस फेम गोरी नागोरी पार्टी में शामिल हुई हैं। जल्द ही कई और लोग पार्टी में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया।












Click it and Unblock the Notifications