Gori Nagori Attack Video: राजस्थानी डांसर गोरी नागोरी व टीम पर हमला, मैनेजर-बाउंसर का सिर फोड़ा
फेमस डांसर गोरी नागोरी टीम पर हमले में उनके बाउंसर और मैनेजर के सिर पर लगी चोट। नागोरी के साथ भी मारपीट की गई। जीजा और उनके रिश्तेदार पर आरोप लगाया है।

Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 22 मई गोरी नागोरी की बहन की शादी थी। रात करीब तीन बजे विदाई के दौरान रिश्तेदारों ने नागोरी व उनकी टीम के साथ मारपीट की। मारपीट की वास्तविक वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। नागोरी का आरोप है कि उसने पुलिस थाने में शिकायत भी दी, मगर पुलिस ने घर का मामला बताकर वापस भेज दिया।
गोरी नागोरी ने फेसबुक पर शेयर किया वीडियो
मारपीट की घटना के बाद गोरी नागोरी ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो शेयर कर लिखा कि 'मैं नागौर की मेड़ता सिटी में रहती हूं। मेरे पिता व भाई है। एक बड़ा जीजा जावेद हुसैन है,जिन्होंने बोला कि आप शादी किशनगढ़ में कर लो। मैं पूरा इंतजाम कर दूंगा। उनके कहने पर 22 मई को बहन की शादी किशनगढ़ में की। जीजा ने शादी के बहाने किशनगढ़ बुलाकर साजिश रचकर मुझ और मेरी टीम पर जीजा और उनके दोस्त भाई ने हमला किया।
सीएम अशोक गहलोत व सचिन पायलट से भी न्याय की गुहार
हमले के बाद शिकायत करने पुलिस थाने में गई तो मुझे घर का मामला घर में निपटा लेने को कहा गया। शिकायत दर्ज करने के बावजूद मेरे साथ सेल्फी लेनी चाही। मुझे और मेरी मां को आरोपियों से जान का खतरा है। मेरी और मेरी टीम की जान को कुछ भी होता है तो उसके लिए ये ही लोग जिम्मेदार होंगे। राजस्थान के लोगों से सपोर्ट की उम्मीद करती हूं।' गोरी नागोरी ने हमले का वीडियो शेयर करते राजस्थान सरकार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से भी सपोर्ट व न्याय की गुहार लगाई।
कौन है गोरी नागोरी ?
- गोरी नाचे रहे नागोरी नाचे... गाने पर डांस करके फेमस हुई गोरी नागोरी मूलरूप से राजस्थान के नागौर जिले की रहने वाली है। गौरी नागोरी का रियल नाम तस्लीमा उर्फ गोरी मलिक है।
- गोरी नागोरी का जन्म नागौर में हुआ। यहां के घोटिया उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरुआती शिक्षा पूरी की। जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय से स्नातक किया।
- गोरी नागोरी हरियाणवी और राजस्थानी गानों पर डांस करती हैं। इन्हें राजस्थान की शकीरा के नाम से भी जाना जाता है।
- गोरी नागोरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 766K followers हैं।
- गोरी नागोरी नौ साल की उम्र से ही डांस करने लगी थीं। सोशल मीडिया पर अपने डांस के वीडियो अपलोड करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications