Rajasthan: एक और रेल हादसा, अब जयपुर-फुलेरा रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी हुई, 7 ट्रेनें कैंसिल

Goods Train Derailed: राजस्थान के जयपुर-फुलेरा रेल मार्ग पर आज एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, इस रूट पर एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई जिसके चलते जयपुर से अजमेर व जोधपुर रूट पर जाने वाली 7 गाड़ियां रद्द कर दी गईं। इसके अलावा कई ट्रेनों को रास्ते में ही रोक दिया गया है। वहीं कई ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही उस जोन के कई रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

आज सुबह 5 बजे हुआ हादसा (Goods Train Derailed)
जानकारी के मुताबिक हादसा आज तड़के करीब 5 बजे हुआ जब मालगाड़ी जयपुर रेलवे स्टेशन से फुलेरा की तरफ जा रही थी। तभी अचानक हिरनोदा और जोबनेर रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी हो गए। इस दुर्घटना की वजह से जयपुर-फुलेरा रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। गनीमत रही कि किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

Goods Train Derailed near jaipur phulera route

ये ट्रेनें हुईं रद्द
इस दुर्घटना के कारण फुलेरा रुट पर जाने वाली 7 ट्रेनों को रद्द किया गया है। जानकारी के मुताबिक 19735 जयपुर- मारवाड़, 19736 मारवाड़-जयपुर, 22977 जयपुर-जोधपुर, 22978 जोधपुर-जयपुर, 09605 अजमेर-जयपुर और 09606 जयपुर-अजमेर को रद्द किय गया है। वहीं, 19719 जयपुर-सूरतगढ़ सुबह से कनकपुरा में अटकी हुई है। जिसके चलते कनकपुरा से आगे सूरतगढ़ के लिए ट्रेन रद्द की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+