Gold Silver Price: जयपुर में घटे या बढ़े सोने-चांदी के दाम? खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट

Jaipur Gold-Silver Rate Today: राजस्थान की राजधानी जयपुर अपनी खूबसूरत ज्वेलरी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। आज यानी 24 अप्रैल 2026 को जयपुर के सर्राफा बाजार में हलचल दिख रही है। अगर आप भी शादी की शॉपिंग या निवेश (Investment) के लिए सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले आज के दाम जरूर चेक कर लें।

ग्लोबल मार्केट (Global Market) में जारी उतार-चढ़ाव के बीच आज कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।आइए जानतें हैं आज बाजार का हाल क्या है? जयपुर के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। शुद्धता के आधार पर आज के रेट्स इस प्रकार हैं:

gold-silver-price-today

जयपुर में आज क्या हैं सोने-चांदी के दाम?

  • 24 कैरेट गोल्ड (99.9% शुद्धता): ₹15,369 प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट गोल्ड (91.6% शुद्धता): ₹14,089 प्रति ग्राम (गहने बनाने के लिए सबसे ज्यादा उपयोग)
  • 18 कैरेट गोल्ड (75% शुद्धता): ₹11,530 प्रति ग्राम

चांदी और प्लेटिनम की कीमतों में कितनी हुई कमी?
सोने के साथ-साथ आज चांदी की चमक भी थोड़ी फीकी पड़ी है। जयपुर में आज चांदी के भाव कुछ इस तरह हैं:

  • चांदी (1 ग्राम): ₹259.90
  • चांदी (1 किलोग्राम): ₹2,59,900
  • प्लेटिनम (10 ग्राम): ₹62,140

अंतरराष्ट्रीय बाजार का कीमतों पर क्या पड़ा असर?

आज ग्लोबल मार्केट (COMEX) में सोना $18.20 की गिरावट के साथ $4,705.80 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। इसके पीछे मुख्य वजह पश्चिम एशिया (West Asia) में बढ़ता तनाव और कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उछाल है। ब्रेंट क्रूड के $106.20 प्रति बैरल तक पहुंचने से महंगाई की चिंता बढ़ गई है, जिसका सीधा असर बुलियन मार्केट पर पड़ा है। विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में प्रगति न होने से बाजार में अभी अस्थिरता बनी रहेगी।

खरीदारी से पहले ये 3 बातें नोट कर लें

  • 1. टैक्स और मेकिंग चार्ज: जो रेट आप ऊपर देख रहे हैं, वो बेस प्राइस है। जब आप गहने बनवाते हैं, तो उस पर GST और मेकिंग चार्जेस (बनाने की मजदूरी) अलग से देनी होती है।
  • 2. हॉलमार्क जरूर देखें: गहने खरीदते समय हमेशा 'BIS हॉलमार्क' का निशान चेक करें। यह इस बात का सबूत है कि सोना असली और शुद्ध है।
  • 3. दुकानदार से बात करें: मेकिंग चार्ज पर डिस्काउंट और फाइनल रेट के लिए हमेशा अपने भरोसेमंद सुनार से बात करें।

काम की बात: 22K और 24K में क्या फर्क है?
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, लेकिन यह बहुत नरम होता है, इसलिए इससे गहने नहीं बनते (सिक्के बनते हैं)। गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है, क्योंकि इसमें थोड़ा तांबा या जस्ता मिलाया जाता है ताकि गहने मजबूत रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+