VIDEO: बीच सड़क पर युवती ने सरपंच को चप्पलों से पीटा

झुंझुनूं। राजस्थान के जिला झुंझुनूं कस्बा सूरजगढ़ के बेरला पंचायत के सरपंच वीरसिंह खरडिय़ा की पिटाई का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में गांव की एक युवती उनकी चप्पलों से पिटाई करती हुई नजर आ रही है। गांव की एक युवती का मामला महेंद्रगढ़ कोर्ट में चल रहा था। जिसमें बुधवार की तारीख थी। इस तारीख पर युवती को अपने साथ लेकर सरपंच वीरसिंह खरडिय़ा महेंद्रगढ़ पहुंचे थे।

सरपंच

लेकिन कोर्ट से वापस लौटते वक्त अंबेडकर चौक के पास युवती ने उनकी गाड़ी रूकवा ली और वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। मारपीट होते देख स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए और भरी भीड़ में युवती ने सरपंच की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस मामले में युवती ने महेंद्रगढ़ थाने में सरपंच के खिलाड़ी आईपीसी की धारा 354 ए के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है।

इस मामले में महेंद्रगढ़ पुलिस ने सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं सरपंच भी गिरफ्तार होने के चलते अपना पक्ष नहीं रख पाए हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है मारपीट की असल सच्चाई क्या थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+