Rajasthan: गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, तबादलों पर लगी रोक हटी, जल्द लागू होगी नई तबादला नीति
जयपुर, 31 मई। राजस्थान सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक हटाने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि इस बारे में लंबे वक्त से मांग की जा रही थी। गहलोत सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक भी इस बारे में लंबे वक्त से मांग कर रहे थे। खबर ये भी थी कि विधायकों ने इस बारे में नाराजगी भी दिखाई थी तो वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी तबादलों पर लगी रोक हटाने की मांग की गई थी। फिलहाल गहलोत सरकार ने अपने इस फैसले से सबको खुश करने की कोशिश की है।

पहले तबादला नीति के तहत शिक्षा विभाग में अळग से इस बारे में नीति बनाने की घोषणा हुई थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और टीचरों के तबादले भी ठीक वैसे ही होंगे जैसे कि अन्य अधिकारियों के भी होते हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पिछले एक साल से तबादलों पर रोक लगी थी। मालूम हो कि राजस्थान में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में सरकार की ओर से ये उठाया गया ये एक अहम फैसला है।
हालांकि गहलोत सरकार अगले महीने प्रदेश में नई तबादला नीति लागू कर सकती है क्योंकि जुलाई में स्कूल-कॉलेज खुलेंगे इसलिए स्कूल-कॉलेज खुलने से पहले ही टीचरों के तबादले हो जाएंगे और बच्चों की शिक्षा प्रभावित ना हो। आपको बता दें कि सरकार की नई तबादला नीति का ड्राफ्ट सेवानिवृत्त प्रोफेसर आरके चौबीसा ने तैयार किया है। मालूम हो कि सरकार का दावा है कि नई तबादला नीति से तबादलों में पारदर्शिता रखी जाएगी और किसी भी तरह से इसमें धांधली ना हो इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications