Rajasthan Crime News: जयपुर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के कॉल से हड़कंप, बिजनसमैन को कॉल कर मांगे 5 करोड़ !
Rajasthan Crime News: राजधानी जयपुर में एक बार फिर गैंगस्टर रोहित गोदारा के फोन कॉल ने हड़कंप मचा दिया। शहर के बिजनसमैन को आए इंटरनेश्नल नम्बर से फोन कॉल के पुलिस हरकत में आ गई है।
रोहिता गोदारा के नाम से कॉल पर धमकी देकर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। गैंगस्टर ने भाजपा नेता को व्हाट्सएप कॉल करके 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है।

बिजनसमैन को रोहित गोदारा ने 7 दिन का समय देकर 5 करोड़ रुपए का इंतजाम करना अल्टीमेटम दिया है। 5 करोड़ रूपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।
पीड़ित व्यापारी ने जयपुर के शिवदासपुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
धमकी में बीजेपी नेता को कहा गया कि 7 दिन में 5 करोड़ रुपए का इंतजाम कर लेना नहीं तो जान से मार दिए जाओगे. WhatsApp कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया।
धमकी देते हुए बदमाश ने कहा,'' मैं जानता हूं तू कितना बड़ा बिजनेसमैन है। अगर 7 दिन में 5 करोड़ रुपए नहीं देता है तो तू चाहे कहीं भी छुप जाना तुझे हमारे से कोई नहीं बचा सकता। पुलिस को भी यह रिकॉर्डिंग सुना देना, पुलिस भी तेरी सुरक्षा नहीं कर पाएगी तेरे पास सिर्फ 7 दिन का समय है. ''
पुलिस का कहना है कि शिवदासपुरा निवासी 36 साल के BJP नेता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. हालांकि बीजेपी नेता का नाम उजागर नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि बीजेपी के स्टेट लेवल के नेता को धमकी दी गई है
शिवदासपुरा थाना अधिकारी रंजीत सिंह के मुताबिक व्हाट्सएप कॉल पर एक बिजनेसमैन को रोहित गोदारा के नाम से धमकी देकर 5 करोड़ रुपए रंगदारी मांगी गई है। इंटरनेशनल नंबर से कॉल किया गया है। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताया है।
परिवादी बिजनेसमैन के साथ ही भाजपा नेता भी है। पीड़ित की रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप कॉल करने वाले बदमाश ने रुपए देने के लिए 7 दिन का समय दिया है। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने शिवदासपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पूरे मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
आपकों बता दे इससे पहले रोहित गोदारा के नाम से राजस्थान में कई पूंजीपतियों और नेताओं को धमकी भरे फोन कॉल आ चुके है। पुलिस लगातार इन फोन कॉल की जांच पड़ताल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications