गंगनहर जल विवाद: क्‍या राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत से वादा करके मुकर गए पंजाब सीएम भगवंत मान!

Ganganahar jal Vivad Punjab Rajasthan: राजस्‍थान व पंजाब के बीच गंगनहर के पानी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब राजस्‍थान के जल संसाधन मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय पंजाब जाकर सिंचाई मंत्री व अफसरों से बात करेंगे।

Rajasthan vs Punjab on Ganganahar Water: राजस्‍थान और पंजाब के बीच गंगनहर के पानी को लेकर विवाद बढ़ता रहा है। मुख्‍यमंत्री व अफसरों के स्‍तर पर अब तक हुई वार्ता से समाधान नहीं निकला है और गतिरोध जारी है।

राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार ने अब जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय को इसका कोई समाधान निकालने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है, मालवीय अफसरों के साथ जल्‍द ही पंजाब जाएंगे। पंजाब जाने से पहले मालवीय ने राजस्‍थान जल संसधान विभाग के अफसरों से अपने पक्ष मजबूती से रखने के लिए चर्चा भी की है।

Bhagwant mann Ashok Gehlot

मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया जा रहा है कि गंगनहर विवाद के समाधान को लेकर पंजाब सीएम भगवत मान अपने उस वादे से मुकर गए, जो उन्‍होंने राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत से किया।

खबर है कि पंजाब-राजस्‍थान के बीच गंगनहर को लेकर जारी गतिरोध के बीच सीएम अशोक गहलोत ने पंजाब सीएम भगवंत मान से पूर्व में बातचीत की, जिसमें मान ने आश्वासन दिया था कि राजस्थान को जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ाई जाएगी। लेकिन उसके बाद भी अब तक आश्वासन का कोई असर नहीं हुआ।

राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत ने एक बयान जारी कर कहा कि सिंचाई विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी पंजाब के अफसरों से बातचीत कर गंगनहर में पानी बढ़वाने के लिए पिछले तीन दिन से प्रयासरत हैं। अधिकारियों का एक दल पंजाब में कैंप किए हुए है।

इधर, राजस्‍थान के गंगानगर जिले के रायसिंहनगर में गंगनहर में पानी की अघोषित बंदी को लेकर भाजपा ने उपखंड कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया है। ये गंगनहर में 2800 क्यूसक पानी देने की मांग कर रहे हैं।

नागौर से सांसद व आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गंगनहर में सिंचाई के लिए पानी की मांग को लेकर किसान आंदोलित हैं। मुख्यमंत्री जी को जल्द से जल्द किसानों की मांग का हल निकालने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्‍यक्ष सतीश पूनिया ने भी सीएम अशोक गहलोत को फसलों की सिंचाई के लिए गंगनगर में पानी उपलब्‍ध करवाने के संबंध में पत्र लिखा है। पूनिया ने पत्र में लिखा कि पंजाब सरकार ने गंगनहर में पानी की उपलब्‍धता घटाकर पानी की आपूर्ति बंद कर दी है। इस वापस सुचारू करवाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+