Rajasthan News: लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले एग्जिट पोल पर गजेंद्र सिंह शेखावत के बेबाक बोल, देखिए वीडियो
Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज चुनाव नतीजे के 24 घंटे पहले कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि एग्जिट पोल की सम्भावनाओं ने ही इनकों आयना दिखा दिया है।
देश में संपन्न हुए आम चुनाव के परिणाम की घड़ियां नजदीक आ रही है और इस परिणाम को देखने के लिए देश के नेताओं के साथ-साथ आम जनता भी काफी उत्साहित है।

इन सभी से दूर भारतीय जनता पार्टी के अधिकांश नेता अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिख नजर आ रहे हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी चुनावी परिणाम की टेंशन से दूर अपने कार्यकताओं के साथ आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रहे है।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात ने आज जोधपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद कई विपक्षी दलों के और मीडिया के सुर और स्वर बदले हुए नजर आ रहे हैं।
एग्जिट पोल आने के साथ ही अब सभी लोग यह मानने लगे हैं कि देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने वाली है।
जोधपुर में पत्रकारों से मुखाबित हुए गजेंद्र सिंह शेखावतhttps://t.co/ArH1sVUUgD
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) June 3, 2024
भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ताओं के नाते यह कहना चाहते हैं कि जिस तरह से पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण के लिए, 25 करोड लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए, भ्रष्टाचारियो को जेल भेज कर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए काम किया है।
भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए, भारत की छवि को विश्व में बढ़ाने के लिए और 140 करोड़ देशवासियों के मन में यह विश्वास दिलाने के लिए की भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है।
देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को अबकी बार 400 पर का नारा दिया। जनता के इस संकल्प को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने भागीरथी प्रयास किया और निश्चित रूप से हम इस बात को लेकर के आश्वस्त है कि लगातार तीसरी बार देश में प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद जिस तरह से विपक्षी दलों के सुर और स्वर बदले हैं आगे आने वाले दिनों में भी इस तरह के प्रतिक्रियाए आपको देखने को मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह सभी पहले से ही तय है कि 4 तारीख को परिणाम आने के बाद क्या प्रतिक्रिया देनी है 5 तारीख को ई वी एम पर हार का ठीकरा फोड़ने का प्रयास किया जाएगा, 6 तारीख को लुक्का चीनी का खेल होगा और 7 तारीख को कुछ लोग विदेश दौरे पर चले जाएंगे।
उन्होंने कांग्रेस की ओर से एग्जिट पोल को मोदी पोल बताए जाने के सवाल के जवाब में कहा कि अगले 24 घंटे बाद परिणाम आपके सामने होंगे।
यदि इन 24 घंटे में कोई दिवा स्वप्न देखकर खुश रहना चाहता है तो हमें इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि देश की जनता ने सांप्रदायिक ताकतों को भ्रष्टाचारियो को परिवारवादी ताकतों को देश को कमजोर करने वाली ताकत को सनातन को मिटाने वाली ताकतों को सिरे से खारिज करने का काम किया है।
उन्होंने राजस्थान में दो-तीन सीटों के नुकसान के अनुमान पर कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि राजस्थान में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी क्लीन स्वीप करेगी ।
कांग्रेस की ओर से अपने मतगणना एजेंटों को 17 सीसी फॉर्म को लेकर दिए जा रहे निर्देश पर उन्होंने कहा कि यह मतगणना एजेंट का संवैधानिक अधिकार है कि वह मत और मशीन का मिलान कर ले।
मुझे ऐसा लगता है कि यह केवल इसलिए कहा गया है ताकि तीन चार चरण के बाद अपनी अप्रत्याशित हार को देखते हुए कहीं मतगणना एजेंट मतगणना स्थल को नहीं छोड़ दे इसलिए कांग्रेस बार-बार अपने मतगणना एजेंटों को इस तरह का संदेश दे रही है।









Click it and Unblock the Notifications