नवलगढ़ गैर जुलूस : पाबंदी बावजूद गैर निकालने पहुंचे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा, इंटरनेट सेवा पर लगाया बैन

नवलगढ़। होलिका दहन के दूसरे दिन 29 मार्च को देशभर में धुलंडी की धूम रही है। जगह-जगह गैर जुलूस निकाले गए और लोगों ने अबीर-गुलाल से होली खेली। देश में कोरोना पॉजीटिव केस वापस बढ़ने पर होली 2021 के मौके पर भीड़ नहीं जुटने देने के लिए प्रशासन को खास तैयारियां करनी पड़ी।

gair julus nawalgarh Jhunjhunu Rajasthan on Holi 2021 internet banned

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे में होली पर धुलंडी के दिन ऐतिहासिक गैर जुलूस निकाला जाता है। सदियों से यह परम्परा चली आ रही है, मगर इस होली 2021 पर कोरोना के कारण प्रशासन ने नवलगढ़ में गैर जुलूस पर पाबंदी लगाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नवलगढ़ गैर जुलूस पर पाबंदी के बावजूद सोमवार सुबह चूणा चौक इलाके में कुछ एकत्रित हुए तो नवलगढ़ पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया।

इधर, झुंझुनूं जिले में नवलगढ़ कस्बे में समेत कई जगहों पर सुबह से शाम तक इंटरनेट पर भी पाबंदी रही। नवलगढ़ एसडीएम अनुप सिंह, डीएसपी ​कपिल सिंह, सीआई सुनील शर्मा समेत कई अधिकारी धुलंडी पर कानून व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+