Lok Sabha Election: मदन के बयान पर सियासी बवाल क्यों...? पायलट से लेकर डोटासरा तक ने कर दिया पलटवार

Rajasthan News: भाजपा के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के पेपर लीक के मामले में पूर्व सीएम गहलोत और डोससरा को जेल भेजने के बयान पर सियासी पारा गर्म हो गया है।

आज एक ओर जहां गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार किया तो वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के नेता जिस तरह की बयानबाजी करते है वो काफी निंदनीय है।

राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर सियासी रण शुरू हो गया है। भाजपा और कांग्रेस के साथ सभी राजनीति पार्टियों के नेता चुनावी मैदान में उतर चुके है।

from-sachin-pilot-to-dotasara-retaliated-on-the-statement-of-education-minister-madan-dilawar

हर नेता बयानों के तीखे बाणों से सियासी जंग को जीतने की तैयारी कर रहा है लेकिन कई नेता अपने ही बयानों मे फंस भी रहे है।

बिते दिन राजस्थान के टोंक में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया के नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे इस दौरान राजस्थान के पेपर लीक के मामले में पूर्ववर्ती गहलोत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि अभी तो गहलोत और डोटासरा को भी जेल भेजेंगे। गहलोत और डोटासरा बचने के लिए कोशिशें कर रहे है।

मदन दिलावर के बयान के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज पलटवार करते हुए कहा कि पेपर लीक के मामलों में राजस्थान पहला राज्य है जहां हमने पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ सख्त कानून बनाया था। पेपर लीक तो उनके भाजपा शासित राज्यों में भी हो रहा है। वहां क्यों कार्रवाई नहीं कर रहे है?

उधर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी मदन दिलावर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के नेता कुछ भी कह सकते है। जिम्मेदार पद पर बैठा आदमी इस तरह का बयान देता है बडा अशोभनीय बयान है। देश में आचार संहिता लगी है।

इसका संज्ञान निर्वाचन आयोग को भी लेना चाहिए। इस प्रकार की बातें करके माहौल खराब करने की कोशिश हमेशा भाजपा करती आई है मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करती आई है।

आप चुनाव लड़ रहे हो अपने रिपोर्ट कार्ड पर लड़िए 10 साल में आपने क्या काम किया, राजस्थान में आपने क्या दिया है ? विशेष पैकेज दिया है या बड़ी घोषणाएं की है।

वहीं विधायक और सांसद प्रत्याशी हरीशचंद्र मीना ने भी मदन दिलावर के बयान की कड़ी निंदा कर पलटवार करते हुए कहा है कि मदन जी बड़े महान नेता है कुछ भी कह सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+