पुलिस चेकपोस्ट देखकर हाइवे पर फेंक दिए 4 लाख रुपए के नोट

पुलिस चेकपोस्ट की भनक पाते ही नोट ले जा रहे लोगों ने हाइवे पर फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीछा कर तीन लोगों को धर दबोचा।

चुरू। राजस्थान के चुरू में हाइवे पर बिखरे हुए 4 लाख रुपए के नोट पुलिस को चुनने पड़े। इनमें से कई नोट 2000 की नई करेंसी में थे। इन नोटों को हाइवे पर फेंकने वाले लोगों का पुलिस ने पीछा किया और चार में से तीन को पकड़ लिया। एक आदमी फरार होने में कामयाब हो गया।

2000 new notes

पुलिस चेकपोस्ट देखकर फेंकने लगे नोट

इस घटना के बारे में भलेरी पुलिस स्टेशन के एसएचओ श्याम सिंह ने बताया है कि खुफिया सूचना मिली थी कि लाखों रुपए के नोट लेकर कुछ लोग स्विफ्ट कार से श्रीगंगानगर से चुरू की तरफ जा रहे हैं।

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने चुरू के तारानगर और भलेरी हाइवे पर चेकपोस्ट लगा दिया। जैसे ही नोट ले जा रहे लोगों को इसकी भनक मिली, उन्होंने पैसों को हाइवे पर फेंकना शुरू कर दिया और कार को मोड़कर फिर श्रीगंगानगर की तरफ भागने लगे।

पुलिस ने किया पीछा, तीन को पकड़ा

इसके बाद पुलिस ने श्रीगंगानगर के रास्ते में पड़नेवाले एक ढाबेवाले को फोन किया। ढाबा मालिक ने तुरंत अपनी गाड़ी भेजी और भाग रहे लोगों की कार का रास्ता रोक दिया। पीछे से आ रही पुलिस ने कार में बैठे लोगों को धर दबोचा।

पुलिस ने बताया है कि कार में कुल चार लोग थे जिनमें से एक 4 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। तीन लोगों को 4 लाख रुपए के साथ पकड़ा गया है। पुलिस को वे नोट हाइवे पर से चुनने पड़े।

नोटों को कमीशन पर बदलवाने आए थे चुरू

पुलिस ने भीम रूद्र, हितेश सोनी और अमरीश नाम के तीन शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि ये लोग चुरू में 35 परसेंट कमीशन पर पुराने नोटों को बदलवाने आए थे।

पुलिस ने अघोषित आय के इस मामले के बारे मे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचित कर दिया है। इस केस की आगे की जांच अब आईटी डिपार्टमेंट करेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+