हनुमानगढ़ : बीच सड़क सांड आ जाने से दीवार के टकराई कार, चार बारातियों की मौत
हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के टाउन थाना इलाके के गांव पंडितांवाली के पास बुधवार रात सड़क हादसा हो गया। बीच सड़क पर अचानक आए सांड को बचाने के प्रयास में कार दीवार से जा टकराई। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

हादसे में कार सवार मुकेश कुमार, नवीन कुमार, धर्मपाल सिंह और अजय कुमार सभी निवासी भूकरका की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार भागीरथ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। गांव भूकरका में जब हादसे की सूचना पहुंची तो मातम पसर गया। बारात वापस आने की खुशी गम में बदल गई।












Click it and Unblock the Notifications