Rajasthan News: कांग्रेस विधायक रफीक खान पर हमला, जानिए पूर्व सीआरपीएफ अधिकारी क्यों हुआ हमलावर
Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में एक पूर्व सीआरपीएफ अधिकारी को गुरुवार को यहां उस समय गिरफ्तार किया गया। जब उसने कांग्रेस विधायक रफीक खान के साथ मारपीट की। पुलिस के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब विधायक खान अपने आवास पर बैठक कर रहे थे। आरोपी विकास जाखड़ ने आरोप लगाया कि विधायक खान उनकी पत्नी को परेशान कर रहे थे। विकास जाखड़ जो शौर्य चक्र से सम्मानित हैं। उनको खान के निवास पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और पीटा। जिससे वह खान पर हमला नहीं कर सके।
सदर पुलिस थाने के एसएचओ बलबीर कसवान ने बताया कि विकास जाखड़ जो सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट के पद पर थे। विधायक खान के बनीपार्क स्थित आवास पर पहुंचे। जहां वह एक बैठक कर रहे थे। विधायक रफीक खान जब अपने आवास से निकलने वाले थे। तब जाखड़ ने उनसे तीखी बहस की और उनकी कॉलर पकड़ ली। अधिकारी ने कहा कि खान पर हमला करने से पहले ही वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीट दिया।

विधायक रफीक खान ने इस घटना को अचानक हमला बताया। उन्होंने कहा कि जब मैं निकलने वाला था तो अचानक कोई आया और मेरे सीने पर वार किया। उसने मेरा गला घोंटने की कोशिश की और मेरी कॉलर पकड़ ली। मैंने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और फिर मेरे समर्थकों और वहां मौजूद लोगों ने उसे हटा दिया।
एसएचओ कसवान ने बताया कि जाखड़ जो झुंझुनू के निवासी हैं। उन्होंने 2021 में सीआरपीएफ से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि जाखड़ ने आरोप लगाया कि विधायक उनकी पत्नी को परेशान कर रहे थे। इसलिए उन्होंने गुस्से में यह कदम उठाया। पुलिस ने जाखड़ को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications