Rajasthan Flood: यमुना का पानी दिल्ली की तरह हनुमानगढ़ में भी बना आफत, कई गांव रातों-रात करवाए खाली
Hanumangarh Flood: भारी बारिश के बाद यमुना का पानी दिल्ली ही नहीं बिल्क राजस्थान के हनुमानगढ़ में भी तबाही मचा रहा है। बाढ़ जैसे हालात होने पर 23 गांवों का खाली करवाना पड़ा है।
Yamuna Water Hanumagarh Rajasthan: यमुना का पानी दिल्ली नहीं बल्कि राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में भी घुस चुका है। हनुमानगढ़ में घग्घर नदी के जरिए पहुंचे यमुना के पानी से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। हनुमानगढ़ जिला प्रशासन ने करीब दो दर्जन गांव-कस्बों को खाली करवाया है। कई जगहों पर विस्थापितों के लिए राहत शिविर लगाए गए हैं।

हनुमानगढ़ जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व आर्मी को अलर्ट मोड पर रखने के साथ ही मुनादी करवाकर लोगों को भी घर छोड़ सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा। हनुमानगढ़ एसडीएम डॉ. अवि गर्ग की ओर से 14 जुलाई को जारी आदेश में कहा गया है कि अमरपुराथेड़ी, मक्कासर, 3 एसएनएम, 7 एसएनएम, सहजीपुरा, बहलोलनगर, जंक्शन क्षेत्र व टाउन क्षेत्र के लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
हनुमानगढ़ कैसे पहुंचा यमुना का पानी?
दरअसल, दिल्ली से महज 200 किलोमीटर दूर हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनी कुंड बैराज है। भारी बारिश के बाद हथिनी कुंड से पानी छोड़ा गया है, जो हरियाणा, यूपी व दिल्ली में पहुंचा है। हरियाणा के रास्ते गुलाचिका से खनौरी-चांदपुर-आटू से घग्घर नदी होते हुए यमुना का पानी हनुमानगढ़ जिले में पहुंचा है।
Recommended Video
इन जगहों पर सबसे ज्यादा खतरा
कमरानी, फतेहपुर, अमरपुरा, भद्रकाली, ढालिया, बुड़सिंहवाला, गाहडू, ज्वालासिंह, सतीपुरा, हनुमानगढ़ जं. एवं टाउन, श्रीनगर, खुंजा, गंगागढ़, पुरूषोत्तमवाला बास, करनीसर, सहलीपुरा, बहलोल नगर, मसरूवाला, चक 23 एसटीजी, चक 25,26 एसटीजी, चक 29 एसटीजी।

ये भी अति संवदेनशील क्षेत्र
- पीलीबंगा- 23 एसटीजी, 26 एसटीजी, 29 एसटीजी
- टिब्बी- पन्नीवाली, पीरकामडिया, शेरेकां, कमरानी
- हनुमानगढ़ ग्रामीण - अमरपुरा थेड़ी, 2 केएनजे, मक्कासर, करणीसर, सहजीपुरा, बहलोलनगर, 7 एसएनएम श्रीनगर, 3 एसएनएम, 11 एसटीजी
- हनुमानगढ शहरी- बरकत कॉलोनी, अल्फा सिटी, बिहारी बस्ती, झण्डु बस्ती, सेतिया कॉलोनी, पंजाबी मौहल्ला, सरदार रामसिंह कॉलोनी,पूर्णनगर, जोहड सरपालर ऐरिया, लोहिया कॉलोनी, ज्ञान सिंह कॉलोनी, भभुता सिंह कॉलोनी, जवाहर नगर, अंबेडकर कॉलोनी, स. रामसिंह कॉलोनी
- हनुमानगढ़ जंक्शन - बाजार क्षेत्र, बिहारीबस्ती, भट्टा कॉलोनी, एसडीएम कॉलोनी, सिंचाई कॉलोनी, शिव मन्दिर सिनेमा के पीछे का क्षेत्र, ढिल्लो कॉलोनी, जीएस नगर, गोल्डन सिटी, रणजीत एनक्लेव, विचित्र सिंह कॉलोनी, सावन कॉलोनी, शाक्य कॉलोनी, गांधीनगर एरिया, शंकर नगर, श्यामसिंह कॉलोनी, राजवी एनक्लेव
यहां बनाए गए हैं राहत शिविर
- गांव में अमरपुराथेड़ी - राउमावि अमरपुरा थेडी
- मक्कासर-राउमाबावि मक्कासर व राउमावि मक्कासर
- 3 एसएनएम- राजीव गांधी सेवा केंद्र श्रीनगर
- गंगागढ़ 7 एसएनएम- रामावि गंगागढ़ व राउमावि श्रीनगर
- सहजीपुरा करणीसर-राउप्रावि 36 एसएसडब्यू, राउप्रावि चोटयांवाली ढाणी, राउप्रावि दूधवाली ढाणी, राप्रावि 2 आर-2 आर, राप्रावि 4 एआरडब्ल्यू ए, गुरुद्वारा 36 एसएसडब्ल्यू
- बहलोलनगर-राउमावि बहलोलनगर
- 2 केएनजे-राउमावि हनुमानगढ़ जं (खंजा)
- 11 एसटीजी-राउमावि डबलीबास कुतुब
- श्रीनगर- राउमावि श्रीनगर
- हनुमानगढ़ जंक्शन- पुलकित कॉलेज, बाईपास रोड हनुमानगढ़ जंक्शन
- बेबी हैप्पी कॉलेज, हनुमानगढ़ जंक्शन, डीएवी स्कूल, बाइपास रोड, केंद्रीय विद्यालय, पॉलिटैक्निक कॉलेज, लिटिल फलावर स्कूल, संस्कार कॉलेज
- हनुमानगढ़ टाउन- राउमावि फोर्ट स्कूल, व्यापार मंडल स्कूल, महावीर दल धर्मशाला, अग्रवाल धर्मशाला, राबाउमावि, एनएम लॉ कॉलेज, एनएम पीजी कॉलेज
हनुमानगढ़ बाढ़ प्रभावितों के लिए हेल्प लाइन नंबर
- हनुमानगढ़ विकास अधिकारी-मोबाइल नं. 9414637140
- हनुमानगढ़ तहसीलदार-मोबाइल नं. 9983825720
- हनुमानगढ़ नायब तहसीलदार-मोबाइल नं. 8079049298
- हनुमानगढ़ नगर परिषद आयुक्त-मोबाइल नं. 9413377876












Click it and Unblock the Notifications