राजस्थान: सीआरपीएफ ट्रक से भिड़ा ट्रोला, दो जवानों समेत पांच की दर्दनाक मौत
जयपुर। राजस्थान के उदयपुर में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं। उदयपुर में माउंट आबू रोड पर एक ट्रोला अनियंत्रित होकर सीआरपीएफ के ट्रक से जा भिड़ा, इससे ट्रक पुल से नीचे जा गिरा और ट्रोले ने आग पकड़ ली। हादसे में पांच लोगों की जान चली गई।

हादसे में एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है, तेज रफ्तार ट्रोला पहले सीआरपीएफ ट्रक से टकराया फिर उसने एक गाड़ी को भी रौंद दिया। जिससे इस गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सीआरपीएफ ट्रक पुल से नीचे जा गिरा, तो कार में बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रोला भी इसके बाद पलट गया और उसमें आग लग गई। मरने वालों में ट्रोल का ड्राइवर, कार में सवार दो लोग और दो सीआरपीएफ जवान हैं।














Click it and Unblock the Notifications