गर्मी का कर्फ्यू: राजस्थान के 5 शहरों में पहली बार एक साथ तापमान 46 डिग्री पार, लू चलने से हाल बेहाल
राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। दोपहर को गांवों से लेकर शहरों के प्रमुख चौराहा तक में गर्मी का कर्फ्यू सा लगा नजर आया। मौसम 2024 की सीजन में गर्मी पूरे शबाब पर रही। सीजन में पहली बार पांच शहरों का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
शुक्रवार गर्मी की इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। पांच शहर बाड़मेर, धौलपुर, फतेहपुर, जालौर व फलौदी में जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पार चला गया। वहीं, भीलवाड़ा, उदयपुर, जोधपुर और हनुमानगढ़ में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से राहत मिली।

10 प्रमुख जगहों का तापमान
बाड़मेर-46.5
धौलपुर-46.4
फतेहपुर-46.3
जालौर-46.2
फलौदी-46
पिलानी-45.9
जैसलमेर-45.8
चूरू-45.7
वनस्थली-45.8
जोधपुर-45
14 जिलों में यलो अलर्ट
जयपुर स्थित मौसम केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार विभाग ने आगामी तीन दिन के लिए भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। अगले तीन दिन तीन से चार जिलों में हीट वेव का ऑरेंज और 14 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है। अगले दो-तीन अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक ऊपर जा सकता है।
मई के आखिरी हफ्ते में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार मार्च-अप्रैल में तापमान सामान्य से कम रहने के बाद गर्मी ने मई में तेवर दिखाना शुरू कर दिया था। अब मई के आखिरी हफ्ते में गर्मी का असर बढ़ेगा। इस सीजन में अकेले मई में ही वेव का यह दूसरा फेज है। मई के अंत में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। इस दौरान कई शहरों में दिन-रात का तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री ऊपर जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications