Churu Electric Train : चूरू में पहली बार दौड़ी बिजली से चलने वाली ट्रेन, 200 KM का सफर तय किया, Video

चूरू, 31 मई। राजस्थान के बीकानेर रेल मंडल ने सफलता का एक और कदम बढ़ा लिया है। अब इस मंडल के रेवाड़ी-चूरू के बीच पहली बार बिजली से चलने वाली रेलगाड़ी दौड़ी है। शनिवार को एक जब चूरू रेलवे पर विद्युत मालगाड़ी दौड़ती नजर आई तो लोगों का उत्साह देखते बना।

रेवाड़ी से चूरू आई इलेक्ट्रिक ट्रेन

रेवाड़ी से चूरू आई इलेक्ट्रिक ट्रेन

बता दें कि देश में बीकानेर मंडल भी अब बिजली से चलने वाली ट्रेन का संचालन करने वाले मंडल में शामिल हो गया। यहां पर हरियाणा के रेवाड़ी से चूरू से करीब 200 किलोमीटर लंबे रूट पर विद्युत मालगाड़ी दौड़ी है।

मार्च में हुआ था निरीक्षण

मार्च में हुआ था निरीक्षण

इसी साल मार्च में रेल संरक्षा आयुक्त (पश्चिम परिमंडल) ने सादुलपुर-चूरू खंड में विद्युतीकरण कार्यों का गहन निरीक्षण कर इस खंड में विद्युत गाडिय़ों के संचालन की अनुमति दी थी। इसके बाद 29 मई 2021 को वो ऐतिहासिक दिन आ गया, जिसने यहां के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी कर डाली।

चार बजे चूरू पहुंची पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन

बताप दें कि यह गाड़ी दोपहर एक बजे रेवाड़ी स्टेशन से रवाना हुई और 4.00 बजे चूरू स्टेशन पर पहुंची। गाड़ी को मंडल के टीआरडी विभाग के अधिकारी व सुपरवाइजर ने एस्कोर्ट किया था। इस गाड़ी के संचालन के साथ ही रेवाड़ी-चूरू खंड में विद्युत गाड़ियों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है।

 बीकानेर में भी दौड़ने लगेंगी बिजली वाली ट्रेन

बीकानेर में भी दौड़ने लगेंगी बिजली वाली ट्रेन

उल्लेखनीय है कि बीकानेर मंडल के चूरू-बीकानेर खंड में भी विधुतिकरण का कार्य जोर-शोर से प्रगति पर है। वर्ष 2022 में बीकानेर वासियों को बीकानेर-चूरू दिल्ली खंड में विद्युत गाड़ियों की सौगात मिल सकती है। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यि प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि इससे पूर्व भी बीकानेर मंडल में विद्युत रेलगाड़ियों का सफल परीक्षण किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+