राजस्थान के फालना में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए हत्यारे
पाली। राजस्थान के पाली जिले में गुरुवार दोपहर एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरी वारदात को फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया गया। सबके सामने गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। मर्डर करने के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 35 वर्षीय कानसिंह रावणा राजपूत पाली जिले के फालना रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे टिकट बेचने का काम का करता है। वह गुरुवार दोपहर को दो-तीन लोगों के साथ अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां आए।
हाथ में पिस्टल लहराते हुए दोनों बाइक से नीचे उतरे। दुकान के काउंटर के समीप आते ही एक युवक ने कानसिंह को गोली मारी। जिससे वह अपनी कुर्सी से नीचे गिर पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने वहां बैठे अन्य लोगों को धमकाते हुए भगा दिया।
फिर नजदीक से मारी गोली
कानसिंह के नीचे गिरते ही एक हत्यारे ने बहुत नजदीक से तीन और गोली मारी। सीने और सिर में गोली लगने के बाद हत्यारे ने जांच कर देखा कि वह मरा है या नहीं। मरने की पुष्टि होने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग गए।












Click it and Unblock the Notifications