राजस्थान बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 15 वर्षीय बालिका के पेट में लगी गोली
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के दिहौली थाना क्षेत्र के मरैना कस्बे में कल रात को अज्ञात बाइक सवार चार बदमाशों ने कस्बे में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से घर के द्वार के पास खड़ी 15 वर्षीय बालिका के पेट में गोली लगी, जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

फायरिंग से कस्बे में दहशत फैल गई है। वहीं, गोली की खबर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना स्थानीय दिहौली थाना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने बालिका को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
एएसआअ भूप सिंह के अनुसार बालिका के पर्चा बयान ले लिए हैं। जिला अस्पताल में बालिका का ऑपरेशन किया जा रहा है। उधर पुलिस ने अलग-अलग टीम गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications