आधी रात को स्कूटी में हुआ धमाका, दहशत में आ गया पूरा मोहल्ला
Hanumangarh News, हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन की शाम सिंह कॉलोनी में बीती रात 11:00 बजे एक बैंककर्मी के घर में घुस कर किसी ने एक स्कूटी व कार को किसी ने आग लगा दी। आग किसने और क्यों लगाई। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस अजीबोगरीब घटना से पूरी कॉलोनी रातभर दहशत में रही।

जानकारी के अनुसार बैंक कर्मचारी अविन्तम धूड़िया का परिवार रात को टीवी देख रहा था। तभी अचानक धमाका हुआ। बाहर आकर देखा तो स्कूटी व कार आग में जल रही थी। धमाका स्कूटी का टायर फटने से हुआ था।
दोनों वाहनों को कब और किसने आग लगाई। इसका पता नहीं चल पाया, मगर माना जा रहा है किसी ने रंजिशवश वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने कार व स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले किया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications