Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्थान में जमीन से निकल रही आग, बारिश में भी नहीं बुझी, देखें चौंकाने वाला वीडियो

जैसलमेर। राजस्थान में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के धोरों से (रेतीली जमीन) आग निकल रही है। आग की लपटें उठती देख इलाके में दहशत है। जमीन से आग किस वजह से निकल रही है। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इस रहस्यमयी आग को देखने के लिए लोगों में मौके पर पहुंचने की होड़ मची हुई है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास लोंगेवाला सड़क मार्ग पर बंजारों की ढाणी है। यहीं की जमीन में से आग निकल रही है। खास बात यह है हाल ही बारिश होने पर आग बुझी नहीं है।

Recommended Video

    राजस्थान में जमीन से निकल रही आग, बारिश में भी नहीं बुझी, देखें चौंकाने वाला वीडियो
    रात को ही दिखाई देती हैं आग की लपटें

    रात को ही दिखाई देती हैं आग की लपटें

    बता दें कि जैसलमेर की बंजारों की ढाणी से आधा किलोमीटर दूर की यह घटना है। यहां मुरब्बों (खेत) की ओर जाने वाले रास्ते पर लोगों ने रात को जमीन से आग निकलती देखी। फिर दिन में आग की लपटें नजर नहीं आई। दूसरी रात भी ऐसा भी नजारा दिखने पर मामला सुर्खियों में आ गया। खबर है कि लोगों ने जैसलमेर जिला प्रशासन को सूचना दी। हालांकि, प्रशासन ने तकनीकी विशेषज्ञों को इस बारे में अवगत करवाया है। विशेषज्ञों की टीम इसकी जानकारी के लिए मौके पर जाएगी। लेकिन तब तक आमजन में ये आग रहस्य पैदा कर रही है। इलाके के लोगों में दहशत है।

     गैस की खोज के लिए हुई थी खुदाई

    गैस की खोज के लिए हुई थी खुदाई

    जैसलमेर की बंजारों की ढाणी के लोगों की मानें तो यह इलाका प्राकतिक गैस का भंडार है। यहां पर तेल व गैस की खोज के लिए कुछ समय पहले यहां पर तेल और गैस की खोज के लिए खुदाई की गई थी। कहते हैं कि खुदाई में कुछ खास उपलब्धि हासिल नहीं होने पर आगे का काम बंद कर दिया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि खुदाई के कुछ समय बाद तक तो ठीक रहा, मगर फिर गड्ढे में लगा पाइप चोर उखाड़कर ले गए थे। पाइप निकालने के बाद गड्ढे से से आग निकल रही है।

     ओएनजीसी की पाइप में हो गया लीकेज-जिला कलेक्टर

    ओएनजीसी की पाइप में हो गया लीकेज-जिला कलेक्टर

    जैसलमेर जिला कलेक्टर आशिष मोदी बताते हैं कि जमीन से आग निकलने का मामला जानकारी में आया है। एक छोटे से गड्ढे से आग निकल रही है। कोई बड़ा क्षेत्र इससे प्रभावित नहीं हो रहा है। इसकी वजह ओएनजीसी की पुरानी पाइप लाइन है। संभवतया उस पाइप लाइन में लीकेज हो गया और उसमें बची हुई गैस में गर्मी के कारण के हवा के सम्पर्क में आने से आग लग रही है।

     इन दो तरीकों से पाएंगे आग पर काबू

    इन दो तरीकों से पाएंगे आग पर काबू

    जैसलमेर जिला कलेक्टर आशिष मोदी बताते हैं जमीन से निकल रही इस आग पर काबू पाने के दो तरीकों पर काम करेंगे। एक तो यह कि हम पाइप लाइन के लीकेज को ठीक करवा दें और दूसरा तरीका यह है कि पाइप लाइन में थोड़ी गैस बची है। वो खत्म हो जाने पर आग लगना अपने आप बंद हो जाएगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+