कोविड मरीज के लिए घर पर लगाए ऑक्सीजन सिलेंडर में लगी आग, पत्नी ने खुद की जान देकर पति को बचाया

सवाई माधोपुर, 17 जुलाई। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब ऑक्सीजन सिलेंडर के लीकेज होने से आग लग गई। सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी कस्बा स्थित रीको इलाके में एक मकान में ऑक्सीजन सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई। आग लगने के कारण एक दम्पति बुरी तरह से झुलस गए। उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

Fire broke out in oxygen cylinder installed at home for covid patient, wife saved her husband life

सवाईमाधोपुर के अनुसार मृतका संतोषी मीणा का पति सुल्तान मीणा पिछले कुछ समय से कोविड से पीड़ित था। जिसके चलते उसे घर पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर लगा रखा था। शनिवार सुबह एक्सरसाइज के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई। आग से दोनों पति पत्नी बुरी तरह से झुलस गए।

हादसे की सूचना के साथ ही उदई मोड थानाधिकारी गंभीर सिंह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दम्पति को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ उपचार के दौरान पत्नी संतोषी मीणा की मौत हो गई। वहीं, पति सुल्तान मीणा को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम के बाद ही मृतका का शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+