Barmer : मेगा हाईवे पर दौड़ते ट्रेलर में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें VIDEO
बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के सिणधरी थाना इलाके के गोदासर मेगा हाईवे पर शुक्रवार को खतरनाक हादसा हो गया। चलता ट्रेलर अचानक मेगा हाईवे के पुल से नीचे गिर गया और उसके बाद जो हुआ उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। देखते ही देखते ट्रेलर में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इस की लपटें कई किलोमीटर तक देखी गई।

गनीमत यह रही कि जैसे ही आग लगी ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचा दी और उसके बाद आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी सिणधरी पुलिस और प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर करीब 1 घंटे बाद काबू पाया।
सिणधरी के पास मेगा हाईवे पर गादेशरा पुल पर रिफाइंड ऑयल से भरे टीन युक्त ट्रेलर के इंजन में आग लगने से ट्रेलर को बचाने के प्रयास में ट्रेलर लूनी नदी के पुल से नीचे गिर गया। ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। ट्रेलर पूरी तरह से जल गया है।












Click it and Unblock the Notifications