Rajasthan : जालोर दलित छात्र की मौत मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह समेत पांच के खिलाफ FIR

जालोर, 20 अगस्‍त। राजस्‍थान के जालोर में दलित छात्र इंद्रसिंह मेघवाल की मौत के मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के समेत पांच लोगों के FIR दर्ज हुई है। जालोर पुलिस ने विभिन्‍न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी टीचर छैलसिंह को जेल भिजवा दिया है। आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने आरोपी शिक्षक को RSS से जोड़ा था। इसको लेकर RSS से जुड़े जालोर निवासी मधुसूदन व्यास ने कोतवाली मे मामला दर्ज करवाया है।

Recommended Video

      Jalore Dalit Student Case: Digvijay Singh समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज | वनइंडिया हिंदी | *News
      Jalore Dalit students death case

      मधुसूदन व्यास ने शिकायतकर्ता ने दिग्विजय सिंह, उदितराज, संदीप सिंह, हंसराज मीणा व गौतम कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दी कि उक्त नेताओं ने स्कूल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बताया था और इन लोगों ने इस प्रकार का ट्वीट लिखकर हिन्दू समाज के एक वर्ग के लोगों को संघ के विरुद्ध भड़काने का काम किया है।

      बता दें कि अशोक गहलोत सरकार ने दलित छात्र की मौत मामले की परिवार की मांग पर एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। ये जांच देवाराम चौधरी की अध्यक्षता में की जाएगी। वहीं, कांग्रेस नेता सचिन पायलट अपनी ही सरकार पर निशाना साधते नजर आए। उन्होंने कहा था कि फिर कोई घटना होगी तब हम एक्शन लेंगे? इस सिस्टम को बदलना होगा। आजादी को 75 साल पूरे हो गए हैं।

      बता दें कि राजस्‍थान जालोर में 9 साल के एक बच्चे इंद्रसिंह मेघवाल ने जब स्कूल के मटके को पानी पीने के लिए छुआ, तो उसे स्कूल टीचर ने इतना पीटा कि उसकी कान की नस फट गई। बाद में जब उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तो इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हालांकि स्‍कूल प्रशासन का दावा है कि स्‍कूल में मटकी थी ही नहीं। दो बच्‍चों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें टीचर ने कान पर थप्‍पड़ मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+