Rajasthan: फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा को याद आए अपने दिन, जानिए कैसे दी हॉकी टुर्मामेंट में बेटियों को सीख ?
Rajasthan Jaya Prada News: राजस्थान में इन दिनों हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है आज जैतारण में 7 दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ मशहूर फिल्म अभिनेत्री पूर्व सांसद जयाप्रदा ने किया।
हाथों में हॉकी थामे बेटियों ने पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी, इसके बाद फिर हॉकी पर हाथ आजमाया जिसे देखकर जयाप्रदा काफी उत्साहित नजर आई।
इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए जयाप्रदा ने कहा कि राजस्थान की जनता ने जो मान सम्मान दिया है वो कभी भूल नहीं पाएगी। उनका यह सम्मान हमेशा अपनी पलकों में रखेगी।

जयाप्रदा ने अपने राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि वो फिल्मी जगत से आई, पहले राज्यसभा सांसद रहीं फिर दोबार लोकसभा सांसद चुनी गई। मेरा एक ही मकसद था कि गरीब और जरूरतमंद की सेवा किस तरह से की जाए। मैंं मानती हूं कि हम सबका एक ही मकसद होना चाहिए वो सेवा भाव का ।
जया प्रदा, क्या बोली pic.twitter.com/cIlKFfoVr7
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) October 4, 2024
दरअसल आपकों बता दे कि आज जैतारण में 68वीं राज्य स्तरीय हॉकी 19 वर्षीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता 2024 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई थी। जिसमें राजस्थान के 45 जिलों के 630 खिलाड़ी भाग ले रही है।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान सरकार कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा झंडारोहण कर राष्ट्रीय गान के साथ खेल का शुभारंभ किया गया।
इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि फिल्म जगत मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा, पेरिस पैरा ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडल मोना अग्रवाल, द्रोणाचार्य अवार्ड महावीर सैनी, अर्जुन अवार्ड पैरा ओलंपिक पदक विजेता सुंदर गुर्जर इन सभी मेहमानों का सोल व माला पहनाकर स्वागत किया गया। यह हॉकी खेल प्रतियोगिता 7 दिन चलेगी ।
वहीं कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने मंच से संबोधित करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और कहा कि खिलाड़ियों को खेल में अच्छा प्रदर्शन तथा खेल के नियमों के आधार पर खेलने तथा सबको शांति व भाईचारा बनाए रखना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications