बेटे की लाश कंधे पर लादे पिता ढूंढता रहा टैंपो, अस्पताल वालों ने स्ट्रेचर तक नहीं दिया
धौलपुर, 1 मई। राजस्थान के धौलपुर से हर किसी को झकझोर वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पिता कंधों पर बेटे की लाश लिए टैंपो की तलाश में भटकता नजर आया। बेबस पिता को अस्पताल से बेटे का शव वाहन तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक मुहैया नहीं करवाई गई।

दरअसल, धौलपुर के एक मजदूर के परिवार में उल्टी दस्त और पेट दर्द की पीड़ित तीन बच्चे समीर, संगीता और बबलू को सरकारी अस्पताल लाया गया। पति-पत्नी तीनों बच्चों को कंधे पर लेकर आए थे।
अस्पताल में बड़े बेटे समीर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य बच्चों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। हैरानी की बात यह है कि बच्चे का शव बाहर तक ले जाने के लिए पिता को स्ट्रेचर तक नहीं दिया गया।
कंधे पर लाडले का शव लादे वह भीषण गर्मी में घंटों टैंपो के लिए भटकता रहा। देखने वालों का भी दिल पसीज गया। इस घटना धौलपुर के जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए।
दूसरी ओर मीडिया से बातचीत में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जो फोटो वायरल हो रही है। वे बच्चे को इमरजेंसी वार्ड ले जाते हुए है। हमने पूरी तरह से सहयोग किया था।












Click it and Unblock the Notifications