बारां में पिता और सौतेली मां ने नाबालिग बच्ची को फूफा को बेचा
बारां, 7 सितम्बर। बारां जिले के मांगरोल इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक पिता ने अपनी ही बेटी का सौदा कर डाला। सौतेली मां पर भी आरोपी है कि वह उसे धंधे में उतारना चाह रही थी।

जानकारी के अुनसार बारां जिले के एक कस्बे में शादी के बाद पीड़िता के पिता और मां में तलाक हो गया था। इसके बाद पीड़िता की मां अकेली रहने लगी और पीड़िता पिता के साथ चली गई। इस बीच पिता ने कई शादियां की और छोड़ दी। वर्तमान में उसके साथ पत्नी के रूप में रह रही आरोपी महिला और आरोपी पीड़िता से मारपीट करते थे।
डेढ़ माह पहले पैसे के बदले आरोपी पिता और सौतेली मां ने पुत्री को फूफा को बेच दिया। वहां पीड़िता के साथ फूफा ने उससे बलात्कार किया। किशोरी 15 जुलाई को पिता के पास आ गई। यहां भी पिता ने उससे ज्यादती करवाई। इसके बाद वह अलग रह रही मां के पास गई। मां ने 26 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने 30 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने मामले में आरोपी पिता, सौतेली मां, और फूफा के खिलाफ मारपीट करने पोस्को एक्ट व बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया। बालिका के बयान भी दर्ज हो गए हैं, लेकिन पुलिस द्वारा अभी आरोपियों को अरेस्ट नहीं करने पर आज पीड़िता ने अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल से शिकायत की है।












Click it and Unblock the Notifications