'पेपर लीक, भ्रष्टाचार में अव्वल कांग्रेस सरकार को उखाड़ने का समय', फतेहपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत
राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल पूरा जोर लगाने में लगे हैं। ऐसे में बीजेपी ने ऐलान किया है कि राज्य में कमल खिलने वाला है। यह ऐलान शनिवार को फतेहपुर विधानसभा की डाबड़ी गांव में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए किया।
इस दौरान शेखावत ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पेपर लीक कर युवाओं का सपना तोड़ने वाली, बलात्कार में अव्वल और भ्रष्टाचार की लाल डायरी वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

उन्होंने आगे कहा कि गरीब के उत्थान और नारी शक्ति की सुरक्षा की गारंटी केवल बीजेपी ही दे सकती है। सस्ता सिलेंडर, हर घर नल-जल, शौचालय जैसी सोच गरीब की पीड़ा को समझने वाले प्रधानमंत्री मोदी ही लागू कर सकते हैं। राजस्थान के लोग 4 दिवाली के लिए रहें तैयार...
शेखावत ने आगे कहा कि राजस्थान के लोग इस बार चार दिवाली मनाएंगे। उन्होने कहा कि एक दिवाली तो अभी हम सब ने मनाई है, दूसरी दिवाली तीन दिसंबर को, जब राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनेगी तब और तीसरी दिवाली 22 को राम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के समय होगी।
संवाद सूत्र: अनु पारीख, सीकर












Click it and Unblock the Notifications