किसान के बेटे ने घर पर बनाया हेलिकॉप्टर, देखने उमड़ा पूरा गांव, Video में देखें कैसे काम करता है यह हेलिकॉप्टर

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई उपखण्ड के आभानेरी के पास गांव झुपड़ीन के किसान बेटे चेतराम गुर्जर (चेतराम चेची) ने विषम परिस्थितियों में उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बना कर कमाल कर दिया है। इस हेलिकॉप्टर को देखने लोग उमड़ रहे हैं। चेतराम गुर्जर का पढ़ाई के दौरान ही कुछ अलग हटकर करने का ख्वाब था। आईटीआई की डिग्री ले रहा था। तब चेतराम को लगा कि वह विशेष हेलिकॉप्टर बना सकता है। इसके बाद वह अपने ख्वाब को पूरा करने में जुट गया।

एक व्यक्ति कर सकता है सफर

एक व्यक्ति कर सकता है सफर

उसने लूज पार्ट्स व जुगाड़ तकनीक से सालभर की मेहनत से चार सौ किलो वजनी लोहे की बॉडी का हेलिकॉप्टर बना डाला है। एक आदमी के बैठकर सफर कर सकता है। चेतराम का दावा है कि यदि उसे अनुमति मिले तो वह इस हेलिकॉप्टर बीस फीट ऊंचाई तक उड़ा सकता है। इसको बनाने में उसने प्रतिदिन बारह से पन्द्रह घंटे की मेहनत की। करीब दस लाख रुपए खर्च किया है। बेटे का ख्वाब पूरा करने के लिए किसान पिता ने आर्थिक सहयोग किया।

तीन बार बदला डिजाइन

तीन बार बदला डिजाइन

चेतराम ने बताया कि उसने हेलिकॉप्टर बनाते समय तीन बार उसका डिजाइन बदला। पहले इसमें मोटर साइकिल का सिंगल पेट्रोल इंजन लगाया लेकिन यह नहीं उड़ सका। फिर डीजल का इंजन लगाया लेकिन इस बार हेलिकॉप्टर के कंपन्न के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद होंडा व सीबीजेड मोटर बाइक के दो इंजन लगाए। तब हेलिकॉप्टर बीस फीट की ऊंचाई तक उड़ने लायक बना।

यूट्यूब से भी ली मदद

यूट्यूब से भी ली मदद

चेतराम ने बताया कि तकनीकी काम करने में उसकी ​हमेशा से ही दिलचस्पी रही है। आईटीआई करने के बाद हौसला बढ़ा। यूट्यूब के माध्यम से पार्ट्स की वर्किंग की भी जानकारी जुटाई। चेतराम का कहना है कि केन्द्र व राज्य सरकार से आर्थिक मदद मिले तो वह इस हेलिकॉप्टर को और भी बेहतर बना सकता है।

Farmer son Chetram Gurjar Made helicopter at Home in dausa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+